टी20 क्रिकेट के 5 सबसे बड़े रन चेज, तीसरी बार 250 से ज्यादा का टारगेट देकर हारी टीम

Updated on 27-04-2024 12:07 PM
टी20 क्रिकेट में 250 रन वनडे में 400 जैसा है। एक बार कोई टीम पहले खेलते हुए यहां तक पहुंच जाती है तो रन चेज लगभग असंभव हो जाता है। हालांकि क्रिकेट के खेल में कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 434 रन बनाने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे मैच हार गई थी। अब टी20 में भी ऐसा देखने को मिला है। 261 रन बनाने के बाद भी केकेआर की टीम आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स से हार गई। इस मौके पर हम आपको टी20 के 5 सबसे सफल रन चेज के बारे में बताते हैं।

पंजाब किंग्स- 262 रन

पंजाब किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रनों का टारगेट दिया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर मेहमान टीम ने 18.4 ओवर में ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इससे पहले आईपीएल में एक बार भी 230 से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं हुआ था।

साउथ अफ्रीका- 259 रन

पंजाब किंग्स ने साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल सेंचुरियन के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 259 रनों के टारगेट को साउथ अफ्रीका ने 7 गेंद रहते चेज कर दिया था।

मिडिलसेक्स- 253 रन

मिडिलसेक्स और सरे के बीच यह मुकाबला इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में हुआ था। पहले खेलते हुए सरे ने 252 रन बनाए। सलामी जोड़े ने ही 13 ओवर में 177 रन बना दिए थे। लेकिन मिडिलसेक्स ने 4 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया- 245 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा उसके घर में जाकर किया था। 2018 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 244 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भी आते ही अटैक शुरू कर दिया। टीम ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

बुल्गारिया- 243 रन

बुल्गारिया और सर्बिया के बीच यह मैच 2022 में खेला गया था। पहले बैटिंग करते हुए लेस्ली डंबर के 117 रनों की मदद से सर्बिया ने 242 रन ठोक दिए। बुल्गारिया ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और धीमी शुरुआत के बाद भी मैच को 6 विकेट से जीत लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2024
नई दिल्ली: ओलिंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर में होने वाले राष्ट्रीय फेडरेशन कप में भाग लेने की पुष्टि कर दी…
 09 May 2024
आईपीएल 2024 में बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने एक अविश्वसनीय रन-चेज में लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट की शर्मनाक हार थमा दी।…
 09 May 2024
मार्सेली (फ्रांस): भारी सुरक्षा के बीच तीन जहाजों से ओलिंपिक की मशाल यूनान से फ्रांस के दक्षिण स्थित शहर मार्सेली पहुंची जहां सूर्यास्त पर उसकी अगवानी की जाएगी। पेरिस ओलिंपिक के…
 09 May 2024
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने जो लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों के साथ किया उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। लखनऊ ने हैदराबाद…
 09 May 2024
हैदराबाद: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 98 रन की हार झेलने के बाद अब बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद ने 62 गेंद पहले लखनऊ सुपरजायंट्स को 10 विकेट से रौंद दिया। लगातार दो…
 08 May 2024
नई दिल्ली: आईपीएल में सात मई की रात दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में जमकर विवाद हुआ। यह सीजन वैसे भी खराब अंपायरिंग की वजह से चर्चाओं…
 08 May 2024
नई दिल्ली: कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में ओवर स्टेप नहीं किया था। उनका पैर क्रीज के अंदर ही था। इसके बाद भी अंपायर नो बॉल का इशारा…
 08 May 2024
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर आठ विकेट खोकर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस रनचेज के जवाब में…
 08 May 2024
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार रात मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के 56वें मैच में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में संजू…
Advt.