”कृषि विज्ञान केंन्द्र में धूम धाम से मनाया गया अक्ती तिहार (अक्षय तृतीया)“

Updated on 02-05-2025 11:23 AM

सुकमा। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हम लोग अक्ती तिहार (अक्षय तृतीया) के रूप में मनाते हैं। इस दिन धरती माता की विधि विधान से पूजा करके खेतों की जुताई कर बीज बुवाई का कार्य शुरू करते हैं। इसी तारतम्य में 30 अप्रैल को कृषि विज्ञान केंन्द्र, सुकमा के मुरतोंडा स्थित प्रक्षेत्र में अक्ती तिहार (अक्षय तृतीया) विधि विधान एवं हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। 

इस कार्यक्रम में “ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)” में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 26 किसान भाई-बहनों के साथ-साथ उन्हे ट्रेनिंग दे रहे कुश कुमार सिंन्हा (डी.एस.टी.) एवं राहुल मेहरा उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से थोड़े से क्षेत्र में धान की नर्सरी डाली गई तथा 25 डेसीमल क्षेत्रफल में आये हुए प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मेढ़ बनाकर भिण्डी की बुआई भी की गई। कृषि विज्ञान केंन्द्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच.एस. तोमर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. परमानन्द साहू, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय सिंह राठौर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
कोरिया।   सुशासन तिहार 2025 के तहत युवाओं की शिक्षा और भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। ग्राम जिल्द बांधपारा निवासी कृष्ण पाल द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की…
 03 May 2025
बीजापुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की सॉफ्टबॉल महिला टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता नेल्लूर में आयोजित है में प्रथम मैच में माधव यूनिवर्सिटी राजस्थान को 10-0 से एवं दूसरे…
 03 May 2025
बीजापुर। प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत आत्म समर्पित नक्सली/पीड़ित परिवारों को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य मंत्री  विष्णु देव साय ने  संबोधित करते हुए स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इस…
 03 May 2025
कोरिया। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनसुनवाई और त्वरित समाधान की प्रक्रिया में जनपद पंचायत सोनहत द्वारा 64 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।…
 03 May 2025
महासमुंद।  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज कुम्हारी रेत खदान…
 03 May 2025
जगदलपुर।  जगदलपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह तेज रफ्तार बस ने रॉन्ग साइड जाकर बुलेट को टक्कर मार दी। घटना में बुलेट सवार…
 03 May 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को किशोर मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाने निकली गुजरात की दो बहनें—डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की "सेल्फ कार ड्राइव"…
 03 May 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री साय के शासन में आम जनता के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार संचालित की जा रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरगुजा जिले के उदयपुर…
 03 May 2025
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जंगलों में चल रहे सर्च अभियान के दौरान मोस्ट वांटेड माओवादी नेता आयतू उर्फ योगेश कोरसा मुठभेड़ में…
Advt.