यश चोपड़ा की 'लम्हे' के लिए अनिल कपूर थे इतने बेकरार, उड़वा दी थीं अपनी 'प्यारी' मूंछें, वो भी करियर में पहली बार

Updated on 02-05-2024 02:18 PM
अनिल कपूर पहली बार 'Woh Saat Din' फिल्म में बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। कई फिल्में कीं, 'मेरी जंग' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला, लेकिन 'कर्मा' के बाद 'मिस्टर इंडिया' ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद अनिल ने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज 41 साल बाद भी वो अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। अपनी उसी धाक के साथ, जो उस जमाने में भी देखने को मिलती थी। खासतौर से उनकी मूंछें। लोग उनके इस लुक के दीवाने थे। लेकिन यश चोपड़ा की 'लम्हे' फिल्म के लिए उन्होंने अपने करियर में पहली बार मूंछे हटवा दी थीं। आइये इस किस्से के बारे में जानते हैं।

यश चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'लम्हे' में काम करने के लिए कैसे Anil Kapoor क्लीन-शेव लुक में उनके ऑफिस आए थे। उन्होंने याद किया था, 'जब अनिल कपूर 'लम्हे' के लिए आए और मुझसे मिले, तो उन्होंने अपनी पसंदीदा मूंछें मुंडवा ली थीं और वह भी अपने करियर में पहली बार। मैंने हमेशा सोचा था कि वह एक बहुत अच्छे एक्टर थे। और 'लम्हे' में उन्होंने अद्भुत काम किया। मैंने उनसे कहा, 'बस इस फिल्म को जियो और तुम महान बन जाओगे।'


'दोनों फिल्में सफा हो गई'

अनिल कपूर ने भी एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने दो फिल्मों के लिए अपनी मूंछें हटवाई थीं। रितेश देशमुख को दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा, 'दो फिल्मों में मूंछें साफ की थी, दुर्भाग्य से फिल्म भी सफा हो गई यार।'

अनिल कपूर की पिछली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को पिछली बार सिद्धार्थ आनंद की एक्शन मूवी 'फाइटर' और रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में देखा गया था। 'फाइटर' में वो दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ नजर आए। अब उन्हें 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 May 2024
ऐश्वर्या राय बच्चन कांस 2024 अटेंड करने फ्रांस पहुंची हैं। ऐश्वर्या पहली बार रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन में दिखीं। हाथ में चोट लगने के बावजूद उन्होंने खूबसूरत वॉक किया।…
 17 May 2024
एक्टर विक्की कौशल ने 16 मई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर एक्टर की वाइफ कटरीना कैफ ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सेलिब्रेशन एक पोस्ट…
 17 May 2024
राजकुमार राव की फिल्‍म 'श्रीकांत' के लिए बॉक्‍स ऑफिस पर पहला हफ्ता सुखद रहा है। दृष्‍ट‍ि बाध‍ित बिजनसमैन श्रीकांत बोला की इस बायोपिक ने सात दिनों में ना सिर्फ करोड़ों…
 17 May 2024
राखी सावंत बीते दो दिनों से अस्‍पताल में हैं। उन्‍हें सीने में तेज दर्द की श‍िकायत के बाद मंगलवार शाम को भर्ती किया गया है। अपनी बेबाक बयानी और अतरंगी…
 17 May 2024
सरल स्‍वभाव, भोली सूरत और तिकड़मबाज वकील माधव मिश्रा की वापसी हो रही है। जी हां, OTT की दुनिया के पॉपुलर वेब सीरीज 'क्रिम‍िनल जस्‍ट‍िस' का चौथा सीजन आने वाला…
 17 May 2024
बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन का जहां शुक्रवार, 17 मई को जन्‍मदिन है, वहीं उन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग…
 16 May 2024
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस वक्त अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने 21 फरवरी 2024 को सात फेरे लिए थे। लेकिन क्या आप जानते…
 16 May 2024
पिछले साल तक कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए टीवी पर धमाल मचा रहे थे। लेकिन जब कपिल नए सीजन के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट…
 16 May 2024
हाल ही 'ड्यून' के मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू को 'ड्यून: प्रोफेसी' का हिस्सा बनाया था, और अब इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। जैसे ही टीजर आया, फैंस…
Advt.