भीषण गर्मी की दोपहर में पशुओं पर सामान ढोना प्रतिबंधित

Updated on 10-05-2024 04:36 PM

सूरजपुर । जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हो गए हैं। दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच तापमान 40 डिग्री के करीब बना रहता है। इस दौरान पशुओं पर सामग्री रखकर या सवारी हेतु उपयोग करने से पशु बीमार हो सकते है अथवा उनकी मृत्यु हो सकती है। शासन द्वारा जिन क्षेत्रों में तापमान 37 डिग्री से अधिक रहता है, उन क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच ऐसे पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है। पशु चिकित्सकों के अनुसार पशु गृह में हवा का मुक्त आवागमन सुनिश्चित कर पशुओं की सीधे धूप से बचाने के लिए पशुशाला के मुख्य द्वार पर खस (खसखस) या जूट की बोरियों के परदे लगाना चाहिए। पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पशुशाला में पंखे, कूलर और स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए जा सकते है। यह दुधारू पशुओं के लिए उपयुक्त है। पर्याप्त स्वच्छ पेयजल हमेशा उपलब्ध होना चाहिए। पीने के पानी को छांव में रखना चाहिए। पानी और पानी के कुड़ो को हमेशा साफ रखें। पानी के कुड़ो को नियमित रूप से चूने से सफाई करनी चाहिए। पशुओं को कार्बोहाईड्रेट युक्त भोजन जैसे आटा, रोटी, चावल आदि न खिलाए। गर्मियों के दौरान उगाई जाने वाली ज्वार में जहरीले पदार्थ हो सकते है, जो जानवरो के लिए हानिकारक को सकते है। इसलिए वर्षा के अभाव में ज्वार की फसल को पशुओं को खिलाने से पहले दो तीन बार सिंचाई कर दें। पशुओं के बरसात के मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु गर्मी में एचएस, एफएमडी बी.क्यू. के टीके लगवाने चाहिए। पशुगृह के खुले क्षेत्र के आसपास छायादार पेड़ लगाएं जो तापमान को कम करने में सहायक होते है। पशुओं में लू लगने पर पशु चिकित्सक से परामर्श लें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2024
रायपुर। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास एक पिकअप पलटने से हुई दुर्घटना में कई ग्रामीणों की मृत्यु पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी मुख्यमंत्री…
 20 May 2024
रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवर्धा हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों…
 20 May 2024
कवर्धा। जिले में कुकदुर के ग्राम बाहपानी के समीप सोमवार को तेंदुपत्ता संग्रहण करके वापस लौट रही श्रमिकों से भरी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में अबतक लगभग…
 20 May 2024
जगदलपुर। कलेक्टर व प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक विजय दयाराम के. ने सहकारी संस्थाओं को कम्प्यूटरीकृत करने के लिए तीन समिति प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। देश के सहकारी…
 20 May 2024
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के प्रगतिरत भवनों निर्माण और सड़कों के विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करवाएँ। वर्किंग सीजन में मजदूरों की संख्या में…
 20 May 2024
जशपुरनगर। कलेक्टर मित्तल के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्डों में शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही…
 20 May 2024
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले में जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण अभियान का सिलसिला आज से शुरू हो गया। ऐतिहासिक नगरी रतनपुर के रानी तालाब से अभियान की…
 20 May 2024
बिलासपुर । आरटीई के तहत दाखिला लिये बच्चों के साथ स्कूलों में भेद-भाव नहीं किया जाना चाहिए। डीईओ नियमित रूप से इस बाबत् स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। कलेक्टर अवनीश…
 18 May 2024
सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गौण खनिजों विशेषकर रेत के अवैध उत्खनन एवं भण्डारण के मामले में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर धर्मेश…
Advt.