भोपाल में इन्फ्लुएंसरों की हेल्प से बढ़ेगा HPV वैक्सीनेशन कैंपेन, किशोरियों के साथ पुरुषों को भी मिलेगा वायरस से सुरक्षा लाभ

Updated on 06-03-2026 02:23 PM
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ लाख किशोरियों को कवर करने के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सहारा लेने का निर्णय लिया है। गुरुवार को भोपाल में आयोजित एक विशेष 'इन्फ्लुएंसर मीट' में विशेषज्ञों ने वैक्सीन से जुड़े भ्रमों को दूर करते हुए इसे पूरी तरह सुरक्षित बताया।

पीरियड्स या एनीमिया में भी लगवा सकते हैं टीका

गांधी मेडिकल कालेज की स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शबाना सुल्तान ने उन भ्रांतियों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जाता है कि वैक्सीन से संक्रमण फैल सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन में मौजूद वायरस 'मृत' होता है, जो केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
वहीं, एनएचएम संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि प्रदेश में अब तक 9,263 किशोरियों को टीका लग चुका है। यह वैक्सीन पीरियड्स के दौरान भी लगवाई जा सकती है और एनीमिक बच्चियों के लिए भी सुरक्षित है।

महिलाओं के टीकाकरण से पुरुषों को भी सुरक्षा

काटजू अस्पताल की नोडल आफिसर डॉ. रचना दुबे ने बताया कि एचपीवी वायरस (HPV Virus) स्किन टू स्किन कांटेक्ट और यौन ट्रांसमिशन से फैलता है। यदि महिलाएं वैक्सीनेटेड होंगी, तो पुरुषों में इस वायरस के पहुंचने की संभावना न के बराबर रह जाएगी। भारत में हर मिनट एक महिला की मौत इस कैंसर से हो रही है, जिसे किशोरावस्था में मात्र एक टीके से रोका जा सकता है।

क्यों लगवाएं टीका?

- गार्डासिल-4 की सिंगल डोज कैंसर के खतरे को 85% तक कम कर देती है।

- इसमें एल्यूमिनियम साल्ट होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, यह अन्य टीकों में भी उपयोग होता है।

- अभिभावक यू-विन प्लेटफॉर्म पर स्लाट बुक कर सकते हैं या सीधे सरकारी केंद्रों पर जा सकते हैं।

भोपाल की स्थिति और लक्ष्य

  • कुल लक्ष्य : मप्र की आठ लाख बालिकाएं (14-15 वर्ष)।
  • भोपाल में केंद्र : एम्स और जिला अस्पताल सहित कुल 18 केंद्र।
  • अब तक : भोपाल में 200 किशोरियों का टीकाकरण पूर्ण।
  • उपलब्धता : रविवार और अवकाश छोड़कर सभी दिन वैक्सीनेशन जारी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.