'इंस्पेक्टर अविनाश 2' टीजर: आ गया UP का महाकाल! अब होगा असली तांडव, रणदीप हुड्डा की रोबदार सीरीज

Updated on 27-04-2026 06:06 PM
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाला है। जियो स्टूडियोज, नीरज पाठक और कृष्ण चौधरी का बनाया यह शो 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर आधारित है। यह नया सीजन 'इंस्पेक्टर अविनाश' मिश्रा के जीवन के एक और भी गहरे और नए चैप्टर में उतरता है, एक ऐसा पुलिस अधिकारी जिसने कभी व्यवस्था को चुनौती दी थी, और अब खुद की परीक्षा में फंसा हुआ है।

' इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 ' के पहले लुक से एक ऐसी दुनिया की झलक मिलती है जो पूरी रफ्तार से चल रही है, भव्य पैमाने पर बनी है, हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है और डायलॉग्स कमाल के हैं। टकरावों और बढ़ते खतरे के साथ, टीजर एक ऐसे सीजन का माहौल तैयार करता है जहां दांव बड़े हैं, लड़ाईयां कठिन हैं और कुछ भी आसानी से नहीं मिलेगा।

'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' का टीजर

इस पहली घोषणा के साथ, एक दिग्गज की वापसी की राह खुल गई है, एक ऐसा दिग्गज जिसकी क्षमताओं की परीक्षा पहले कभी नहीं हुई- 'इंस्पेक्टर अविनाश।'


रणदीप हुड्डा हैं एक्साइटेड

इंस्पेक्टर अविनाश का रोल करने वाले रणदीप हुड्डा ने कहा, 'अविनाश मिश्रा सिर्फ एक किरदार नहीं है, वह अपनी परिस्थितियों से गढ़ी गई एक ताकत है। सीजन 1 में इस किरदार और शो के प्रति अपार प्रेम को देखते हुए, दर्शकों को शो की वापसी का बेसब्री से इंतजार था। इस सीजन में, आप इस किरदार को उन तरीकों से परखा जाते देखेंगे जो सिर्फ पुलिस बैज तक सीमित नहीं हैं। यह अधिक पर्सनल, अधिक निर्मम और कहीं अधिक खतरनाक है। मैं वाले समय को देखने के लिए उत्साहित हूं।'

'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' की कास्ट

इस सीरीज में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला भी नजर आएंगे। रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।

'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' के बारे में

जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे, नीरज पाठक और कृष्ण चौधरी की बनाई यह रोमांचक क्राइम ड्रामा नीरज पाठक की निर्देशित और नीरज पाठक, संजय मासूम और समीर अरोरा की लिखित है, जो कहानी को दमदार तरीके से दिखाने के लिए तैयार है। एक्शन, ड्रामा और दिल को छू लेने वाली कहानी के अपने अनूठे मिश्रण के साथ, 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' का उद्देश्य कहानी को और भी रोमांचक बनाना है, जिसमें एक दिग्गज की वापसी होती है, लेकिन इस बार दांव पर सब कुछ लगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.