भोपाल में निकली भगवान राम की शोभायात्रा:मंदिरों में विशेष सजावट; दिन भर हुई पूजा-अर्चना, भंडारों का भी हुआ आयोजन

Updated on 07-04-2025 12:28 PM

भोपाल में रामनवमी पर धूमधाम से मनाया गया। रविवार को इस मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक-सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष तैयारियां की गई। विशेष तौर पर मंदिरों को सजाया गया है। भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। तलैया के श्रीराम मंदिर, बिरला मंदिर, भेल का राम मंदिर, आनंद नगर का राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन हुआ।

श्रीराम जन्मोत्सव की आरती और भंडारा

तलैया स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. ओम मेहता और महामंत्री प्रमोद चुघ ने बताया कि दोपहर 12 बजे 'भये प्रकट कृपाला दीन दयाला' के जयघोष के साथ श्रीराम जन्मोत्सव की आरती की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले 5 अप्रैल को महाष्टमी पर पूर्णाहुति, हवन और कन्या भोज का कार्यक्रम किया गया।

पुराने शहर में भव्य शोभायात्रा पुराने शहर में घोड़ा नक्कास चौराहे से शाम 7 बजे शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हनुमान चालीसा की विशेष प्रस्तुति और सांसद आलोक शर्मा व साधु-संतों द्वारा मां कौशल्या की गोद में विराजमान श्रीराम लल्ला की आरती के साथ किया गया। यह यात्रा मां कर्मा देवी रोड, छोटे भैया कॉर्नर, जुमेराती गेट, लोहा बाजार, सुभाष चौक, लखेरापुरा से होते हुए भवानी चौक सोमवारा पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में भगवान श्रीराम का दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में 101 भगवा ध्वज, मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध गोस्वामी डीजे, ढोल-बैंड, दुलदुल घोड़ी, आकर्षक बग्गियों में विराजमान भगवान गणेश और अनेक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं।

यात्रा मां कर्मा देवी रोड से प्रारंभ होकर छोटे भैया कॉर्नर, जुमराती गेट, लोहा बाजार, सुभाष चौक, लखेरापुरा होते हुए भवानी चौक सोमवारा पर संपन्न हुई। समापन स्थल पर जबलपुर से पधारे कलाकारों ने कर्फ्यू वाली माताजी की भव्य महाआरती की और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस भव्य आयोजन में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, संस्था अध्यक्ष अवनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज राठौर, आशीष सिंह ठाकुर, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू, घोड़ा निकाल व्यापारी महासंघ अध्यक्ष ईशान अग्रवाल, आकाश बाथम, मोहित गौर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कोलार में अखंड रामायण और शोभायात्रा कोलार के श्री सिद्ध रुद्रेश्वर हनुमान मंदिर, शिरडीपुरम में मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति द्वारा रामनवमी पर अखंड रामायण और जन्मोत्सव मनाया गया। समिति अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने बताया कि जन्मोत्सव के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, शाम 5 बजे सिग्नेचर रेजिडेंसी से शुरू हुई शोभायात्रा कोलार के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महाआरती के साथ समाप्त हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 April 2025
भोपाल सेंट्रल जेल से पेशी के लिए अपराधियों को न्यायालय लेकर पहुंचे नेहरू नगर पुलिस लाइन से पुलिस बाल के साथ मारपीट करने के 3 आरोपियों को भोपाल जिला न्यायालय…
 10 April 2025
मप्र की करीब 550 पंचायतों को अब स्मार्ट पंचायत बनाने की तैयारी है। इस कैटेगरी में वह पंचायतें शामिल होंगी, जिनमें सड़क, बिजली, पानी की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सीवेज…
 10 April 2025
हाईवे अपग्रेडेशन - केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने आज धार में भी यह मुद्दा उठाएंगे सीएम मोहन यादवराज्य सरकार ने केंद्र सरकार से प्रदेश के सात ऐसे हाईवे को अपग्रेड…
 10 April 2025
प्रदेश के पहले ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करने के साथ ही इसी साल यहां सौ फीसदी सीटों को भरा जाए। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से…
 10 April 2025
ग्वालियर के खासगी बाजार में एक इमारत में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर एक के बाद एक 5 एलपीजी सिलेंडर फटे। आग बुझाने की कोशिश कर रहे दो…
 10 April 2025
गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन में ईवीएम का मुद्दा उठा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने ऐसी तकनीक बनाई है, जिससे उन्हें फायदा हो…
 10 April 2025
कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में बुधवार को एक चौंकाने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया, जब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटियां और दो…
 10 April 2025
7 अप्रैल को पटना में 'पलायन रोको-रोजगार दो' रैली में राहुल गांधी के बयान ने संगठन को नई दिशा में ले जाने का संकेत दिया है। राहुल के इस भाषण…
 10 April 2025
वक्फ बिल के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रदर्शन करेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर यह प्रदर्शन होगा। इसमें…
Advt.