PCB के जुर्माना लगाने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर, कहा- प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा ड्रॉप होना है

Updated on 03-03-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा साधारण रहा। एक बार फिर भारत से पाकिस्तान हार गया। इसके अलावा लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने वर्ल्ड कप में गई पाकिस्तानी टीम के हर एक खिलाड़ी को 50-50 लाख (पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगाया है। भारत से मिली हार के बाद इसके बारे में सोचा गया था। हालांकि अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर पीसीबी की इस बात से खुश नहीं है।

प्लेयर्स पर फाइन लगने से खुश नहीं मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तानी शो पर कहा, 'आपने फाइन करना है ना, फाइन सॉल्यूशन नहीं है। हम पहले दिन से कह रहे हैं पैसा लगाएं, डॉमेस्टिक में लगाएं डॉमेस्टिक में लगाएं। वहीं से प्रोडेक्ट मिलेगा, वहीं से प्लेयर मिलेंगे। फाइन न करें फिर। आपको गुस्सा है ना प्लेयर्स पर, आवाम को भी है। सबको है, परफॉर्मेंस नहीं हुई राइट? इनको ड्रॉप करें।'उन्होंने आगे कहा, 'इनको बोलें भाई 2 साल के लिए जाएं डॉमेस्टिक में। आप सिलेक्ट नहीं होगे जब तक 2 सीजन कंसिस्टेंट परफॉर्म नहीं करोगे। प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा पता है क्या है, टीम से ड्रॉप होना। पैसे जो यह जो लड़के खेल रहे हैं 50 लाख महीने का लेते हैं उनके लिए क्या है। वो कोई मसला नहीं है। आप एक स्टेंडर्ड सेट करें, जो डॉमेस्टिक क्रिकेट में जाएगा 2 साल कंसिस्टेंट परफॉर्म करेगा वही टीम में आएगा।'

सुपर 8 में बाहर हो गया था पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान सुपर 8 में बाहर हो गया था। उनको सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी सुपर 8 मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना था। लेकिन पाकिस्तान ऐसा करने में नाकाम रही। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका को 213 रन का टारगेट दिया था। पाकिस्तान को यह मैच 65 रन से जीतना था। लेकिन वे 5 रन से ही जीत पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.