'अब मैं गालियां देता हूं', पीयूष मिश्रा की अनुराग कश्‍यप पर दो टूक, कहा- नसीरुद्दीन से रिश्‍ते खराब

Updated on 14-04-2026 02:04 PM
बॉलीवुड एक्‍टर और सिंगर पीयूष मिश्रा जितने दमदार हैं, उतने ही दिलचस्‍प भी। वह अपनी बेबाक बयानी और जिंदगी को लेकर अपने खास विचारों के कारण अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। अब एक हालिया इंटरव्‍यू में 64 साल के एक्‍टर ने फिल्‍ममेकर-एक्‍टर अनुराग कश्‍यप और दिग्‍गज एक्‍टर नसीरुद्दीन शाह के साथ अपने तल्‍ख रिश्‍तों पर दो टूक जवाब दिया है। अनुराग की कल्‍ट फिल्‍म 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' में काम कर चुके पीयूष बड़े मजेदार अंदाज में कहते हैं 'मेरी और अनुराग की नहीं बनती। मुझे जबरदस्‍त विरोध है उससे। वह बहुत ज्यादा बात करता है।' नसीर साहब के साथ 'मकबूल' में काम कर चुके पीयूष उनके साथ भी अपने खराब रिश्‍तों पर भी बात की। कहा, 'वो ना मुझे पसंद करते हैं और ना ही मैं उन्‍हें।'

इसी साल जनवरी में रिलीज फिल्‍म 'राहु केतु' में नजर आए पीयूष मिश्रा ने शुभंकर मिश्रा को नया इंटरव्यू दिया है। इस दौरान, जब उनसे अनुराग और इम्‍तियाज में से उनके पसंदीदा डायरेक्टर के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने इम्तियाज अली को चुना। पीयूष मिश्रा ने इम्‍त‍ियाज की फिल्‍म 'रॉकस्‍टार' और 'तमाशा' में काम किया है।

'इम्‍त‍ियाज अली बेहतरीन डायरेक्‍टर और स्‍क्र‍िप्‍टराइटर'

पीयूष मिश्रा कहते हैं, 'इम्तियाज अली, किसी भी दिन। वह एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और शानदार स्क्रिप्ट लिखते हैं। उनके साथ काम करने के बाद मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। अनुराग भी ऐसा करते हैं, लेकिन... मैं अनुराग कश्यप को कैसे समझाऊँ? वह इतनी ज्यादा बातें क्यों करता है? वह बेवजह अपना ही नुकसान करता है। आपको या तो अपना भला करना चाहिए या दूसरे इंसान का, लेकिन वह तो अपने बारे में भी नहीं सोचता। यही उसकी दिक्कत है।'

'मैं और अनुराग बात नहीं करते, साथ में काम अच्‍छा करते हैं'

नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा से पासआउट पीयूष मिश्रा ने 2003 में 'गुलाल' और 'मातृभूमि' जैसी फिल्‍मों से पॉपुलैरिटी बटोरी। वह आगे कहते हैं, 'अगर आप किसी चीज के खिलाफ जा रहे हैं, तो कम से कम उसका कोई नतीजा तो निकलना चाहिए। मुख्य बात यह है कि उसे पता है कि उसको कोई नतीजा नहीं मिलेगा, फिर भी वह बहुत ज्यादा बोलता है। मुझे उससे जबरदस्त विरोध है। हम मुश्किल से ही बात करते हैं। मैं उससे ज्यादा देर तक बात नहीं कर सकता, और न ही वह मुझसे। हम बातें नहीं करते, सिर्फ फिल्मों की शूटिंग करते हैं। लेकिन, हम साथ में अच्छा काम करते हैं, हम दोनों जानते हैं कि हमें क्या चाहिए। वह पहले मुझे गालियां भी देता था, लेकिन अब सिर्फ मैं ही उसे गालियां देता हूं।'

'नसीर के साथ मेरे अच्छे रिश्ते नहीं हैं'

पीयूष मिश्रा से जब इसी बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री में उनके खराब रिश्तों के बारे में भी पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ एक और एक्टर का नाम लिया – नसीरुद्दीन शाह। वह कहते हैं, 'नसीर के साथ मेरे अच्छे रिश्ते नहीं हैं। न मुझे वह पसंद हैं, न उन्हें मैं। और अगर दोनों लोग एक-दूसरे को पसंद नहीं करते, तो यह बात न करने के लिए एक बेहतरीन मौका बन जाता है, क्योंकि आप दोनों जानते हैं कि आप एक-दूसरे को पसंद नहीं करते, इसलिए बात करने की कोई जरूरत ही नहीं है।'

गायक, गीतकार पीयूष मिश्रा और उनका म्‍यूजिकल टूर 'बल्‍लीमारान: आरंभ 2.0'

ग्‍वालियर में पैदा हुए पीयूष मिश्रा एक बेहतरीन गायक और गीतकार भी हैं। उन्हें साल 2004 में रिलीज 'ब्लैक फ्राइडे' में उनके गीत 'अरे रुक जा रे बंदे', साल 2009 में आई 'गुलाल' में 'आरंभ है प्रचंड', साल 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के गाने 'इक बगल' और साल उसी साल कोक स्टूडियो में 'हुस्ना' जैसे बेहतरीन गीतों के लिए जाना जाता है। इन दिनों वह अपने 2026 के म्यूजिकल टूर 'बल्लीमारान – द पीयूष मिश्रा प्रोजेक्ट: आरंभ 2.0' में व्यस्त हैं। इस लाइव कॉन्सर्ट में, वह अपने संगीत, कविता और थिएटर-शैली की परफॉर्मेंस का जादू बिखेरने के लिए देश के अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.