दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत का सबूत... ब्रह्मोस मिसाइल पाकर गदगद हुआ चीन का ये दुश्मन देश, बताया मील का पत्थर

Updated on 09-05-2024 01:38 PM
मनीला: भारत ने पिछले महीने ही शक्तिशाली ब्रह्मोस मिसाइल पहली खेप फिलीपींस को सौंपी है। फिलीपींस को ये हथियार ऐसे समय में मिला है, जब दक्षिणी चीन सागर में उसका चीन के साथ तनाव बढ़ा है। दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाने वाली ब्रह्मोस को हासिल करके फिलीपींस के हौसले बुलंद हैं। फिलीपींस ने ब्रह्मोस को शामिल करने को देश के रक्षा आधुनिकीकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया है। भारत में फिलीपींस के राजदूत इग्नासियो ने वियॉन न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ब्रह्मोस एक 'विश्वसनीय प्रतिरोध' देती है।

इग्नासियो ने भारत और फिलीपींस के बीच गहराते संबंधों को स्वीकार किया और कहा कि ऐसी गहरी दोस्ती उन्होंने पहले नहीं देखी है और यह बहुत स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा, 'फिलीपींस और भारत के बीच राजनयिक संबंध का ये 75वां साल है लेकिन हमारे रिश्ते सदियों पुराने हैं। हमारे बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और लोगों से लोगों के संबंध के रूप में बहुत कुछ साझा है। फिलीपींस में भारतीय समुदाय सदियों से मौजूद हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2024
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों के साथ मारपीट के बाद पाकिस्तान ने वहां से अपने स्टूडेंट्स को निकालना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया…
 20 May 2024
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रविवार को अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) जेक सुलिवन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सिक्योरिटी अकॉर्ड और सिविल…
 20 May 2024
ये बात स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कही थी। वही फिको जिन पर पिछले बुधवार (15 मई) को जानलेवा हमला हुआ था। एक 71 वर्षीय शख्स ने उन पर…
 20 May 2024
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चल रहे उपद्रव में पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ ही राजस्थान के स्टूडेंट बड़े पैमाने पर फंसे हैं। दौसा, बांसवाड़ा सहित कई जिलों के रहने वाले…
 20 May 2024
अमेरिका की जासूसी के आरोपों में जेल में बंद विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमेरिका भेजने के मामले में ब्रिटिश कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। असांजे 13 सालों से कानूनी…
 18 May 2024
तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले के बाद बंधकों का चेहरा बनी बंधकों का चेहरा बनी इजरायली लड़की शानी लाउक का शव बरामद हुआ है।…
 18 May 2024
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर…
 18 May 2024
बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती…
 18 May 2024
अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, 'दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।…
Advt.