रणवीर सिंह ने AI जेनरेटेड वीडियो के खिलाफ कराई FIR दर्ज, सोशल मीडिया पर लिखा- डीपफेक से बचो दोस्तो

Updated on 22-04-2024 02:33 PM
अब तक कई फिल्म स्टार्स डीपफेक वीडियो के शिकार हो चुके हैं। रश्मिका मंदाना, आमिर खान के बाद अब रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इस वक्त चुनाव के माहौल में रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो वायरल है हो रहा है जिसमें वो एक पॉलिटिकल पार्टी को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो के खिलाफ अपना रिएक्शन भी दिया है और लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने AI जेनरेटेड डीपफेक वीडियो के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। रणवीर ने साइबर क्राइम सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है जिसकी छानबीन में क्राइम ब्रांच टीम जुट गई है।

बता दें कि रणवीर सिंह हाल ही में कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा के साथ किसी फैशन शो में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। इसी बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें वह किसी पॉलिटिकल पार्टी के सपोर्ट में बातें करते दिख रहे हैं। हालांकि, गौर से देखेंगे तो पता लगेगा कि वीडियो तो सही है लेकिन ऑडियो के साथ छेड़खानी की गई है। इस वीडियो में AI के जरिए वॉइस क्लोन की मदद से उनकी बातें बदल दी गई हैं। रणवीर के स्पोक्स पर्सन ने बताया है कि एक्टर ने इस डीपफेक वीडियो के खिलाफ साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

डीपफेक वीडियो के खिलाफ रणवीर सिंह ने कराई FIR दर्ज

ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'जी हां, हमने रणवीर सिंह के इस डीपफेक वीडियो को प्रमोट करने वाले हैंडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।'

रणवीर ने कहा- डीपफेक से बचो दोस्तो

वहीं रणवीर सिंह ने इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर टेक्स्ट शेयर करते हुए लिखा- डीपफेक से बचो दोस्तो। इसी के साथ उन्होंने खतरे वाला निशान भी शेयर किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 May 2024
एक्टर अध्ययन सुमन ने संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' से एक्टिंग में वापसी करते हुए, कई सारी चीजों पर बात की है। 2008 में दो अच्छी फिल्मों की सफलता के…
 04 May 2024
मनीषा रानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' से लोगों को इस कदर दीवाना बनाया है कि घर-घर में उन्हें लोग पहचानते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। मनीषा हाल ही…
 04 May 2024
शेखर सुमन इस वक्त संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही उन्होंने साल 1984 में आई अपनी फिल्म 'उत्सव' के वक्त का एक किस्सा…
 04 May 2024
साल 2012 में फिल्म आई थी, 'हीरोइन', जिसे मधुर भंडारकर ने डायरेक्टर किया था और करीना कपूर अहम भूमिका में नजर आई थीं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म…
 04 May 2024
साल के पहले चार महीने बीतने के बाद भी कोई बॉलिवुड पिछले साल 'पठान' और 'जवान' जैसा जादू नहीं चला पाई है। बीते साल चार बॉलिवुड फिल्मों 'पठान', 'गदर 2',…
 04 May 2024
क्या आप जानते हैं कि आज की डेट में OTT की दुनिया का हाइएस्ट पेड स्टार कौन है? वह स्टार कौन है, जो OTT की दुनिया में सबसे ज्यादा नोट…
 03 May 2024
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं लेकिन अभी वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी सेट से पहले एक तस्वीर लीक हुई थी…
 03 May 2024
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' को लेकर बीच में खबर आई थी कि ये इस साल नहीं आएगा। लेकिन बाद में खुद मेकर्स ने खुलासा किया कि जून के पहले…
 03 May 2024
ब्रिटनी स्पीयर्स की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस तस्वीर में यामी सिंगर बेडशीट से लिपटी नजर आ रही हैं। खबर है कि लॉस…
Advt.