सेवानिवृत्त अधीक्षक के. एल. नेताम को दी गई विदाई

Updated on 02-05-2025 11:22 AM

कोण्डागांव जिला कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक के. एल. नेताम को आज सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति एक भावुक क्षण होता है। उन्होंने बताया कि नेताम 42 वर्षों की शासकीय सेवा के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन सहित अन्य विभिन्न दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है। कलेक्टर ने नेताम के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि अब वे अपने पारिवारिक दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभा सकेंगे। इस अवसर पर नेताम एवं उनके परिवार को जिला कार्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर एवं अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2025
कोरिया।   सुशासन तिहार 2025 के तहत युवाओं की शिक्षा और भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। ग्राम जिल्द बांधपारा निवासी कृष्ण पाल द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की…
 03 May 2025
बीजापुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर की सॉफ्टबॉल महिला टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता नेल्लूर में आयोजित है में प्रथम मैच में माधव यूनिवर्सिटी राजस्थान को 10-0 से एवं दूसरे…
 03 May 2025
बीजापुर। प्रधान मंत्री आवास योजना अंतर्गत आत्म समर्पित नक्सली/पीड़ित परिवारों को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य मंत्री  विष्णु देव साय ने  संबोधित करते हुए स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इस…
 03 May 2025
कोरिया। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनसुनवाई और त्वरित समाधान की प्रक्रिया में जनपद पंचायत सोनहत द्वारा 64 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।…
 03 May 2025
महासमुंद।  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज कुम्हारी रेत खदान…
 03 May 2025
जगदलपुर।  जगदलपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह तेज रफ्तार बस ने रॉन्ग साइड जाकर बुलेट को टक्कर मार दी। घटना में बुलेट सवार…
 03 May 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को किशोर मधुमेह यानी टाइप-1 डायबिटीज के प्रति जागरूकता फैलाने निकली गुजरात की दो बहनें—डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की "सेल्फ कार ड्राइव"…
 03 May 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री साय के शासन में आम जनता के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार संचालित की जा रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरगुजा जिले के उदयपुर…
 03 May 2025
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जंगलों में चल रहे सर्च अभियान के दौरान मोस्ट वांटेड माओवादी नेता आयतू उर्फ योगेश कोरसा मुठभेड़ में…
Advt.