ट्रंप का भारत संग धोखा या आतंकियों पर बड़ी गलती? वाइट हाउस के पैनल में लश्कर कैंप में रहे जिहादियों की नियुक्ति पर बवाल

Updated on 19-05-2025 01:20 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्माइल रॉयर और शेख हमजा यूसुफ को धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के तहत वाइट हाउस के नवगठित सलाहकार बोर्ड में नियुक्ति दी है। ट्रंप प्रशासन के शुक्रवार को लिए इस फैसले की जानकारी सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया है, इसकी वजह इस्माइल और हमजा का विवादित इतिहास है। इस्माइल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है। वहीं दूसरे सदस्य यूसुफ पर भी आतंकी समूहों से संबंध रखने के आरोप रहे है। ऐसे में इस्माइल रॉयर और शैख हमजा युसुफ को वाइट हाउस पैनल में शामिल करने से अमेरिकियों में गुस्सा है। यहां तक कि ट्रंप के करीबी सहयोगियों ने भी इस फैसले की आलोचना करते हुए आतंक के मुद्दे पर इसे अमेरिकी राष्ट्रपति का 'ब्लंडर' कहा है।

ट्रंप से जुड़े धार्मिक स्वतंत्रता पैनल में शामिल किए गए इस्माइल रॉयर के पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा से साल 2000 में ट्रेनिंग ले चुका है और कश्मीर में भारत के खिलाफ आतंक फैलाने का आरोपी है। पूर्व जिहादी कहलाने वाला रॉयर आतंकवाद से संबंधित आरोपों में 13 साल तक जेल की सजा काट चुका है। साल 2003 में रॉयर पर अमेरिका में आंतकवाद फैलाने के आरोप लगे। उस पर अल-कायदा से जुड़े होने का भी केस रहा है। इस्माइल को 2004 में 20 साल की सजा सुनाई गई लेकिन 13 साल बाद उसे रिहा कर दिया गया।

मुरीदके में रहा था इस्माइल

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2001 में इस्माइल रॉयर और शेख हमजा की जोड़ी ने ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान के मुरीदके की यात्रा की थी। मुरीदके भारत के हालिया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भारतीय सेना के निशाने पर रहा था। मुरीदके आतंक के ट्रेनिंग कैंप के लिए दुनियाभर में बदनाम रहा है। यहां ट्रेनिंग पाए आतंकी भारत को निशाना बनाते रहे हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग के अभियोग के अनुसार, ये दोनों अन्य लोगों के साथ वर्जीनिया जिहादी नेटवर्क का हिस्सा रहे थे, जिसे 9/11 के हमलों के बाद यूएस फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने भंडाफोड़ किया था। लश्कर-ए-तैयबा भारत और अमेरिका में प्रतिबंधित गुट है। यह संगठन 26/11 के मुंबई हमलों में शामिल रहा है। ऐसे में भारतीयों के बीच भी ट्रंप के इस फैसले से नाराजगी है। भारतीय इसे ट्रंप के धोखे की तरह देख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया था। यह मिसाइल चीन में बनी थी।मीडिया रिपोर्ट्स के…
 22 May 2025
भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने बुधवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की बैठक में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा बेनकाब कर दिया।अनुपमा सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का…
 22 May 2025
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेग्सेथ ने बुधवार को बताया कि कतर सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट में दिया है। इसे एयर…
 22 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष को सुलझाया है। ट्रम्प ने कहा, 'मुझे लगता…
 22 May 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के बीच बुधवार को व्हाइट हाउस में मीडिया के सामने तीखी बहस हुई। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि साउथ…
 22 May 2025
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट (भारतीय समय के…
 21 May 2025
भारत के बाद अब अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के प्रवाह को रोकने के लिए डैम बनाने की तैयारी कर रहा है। तालिबान सरकार के आर्मी जनरल…
 21 May 2025
पाकिस्तान में कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का को-फाउंडर आमिर हमजा एक हादसे में घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे उसे पाकिस्तानी एजेंसी ISI की सुरक्षा में…
 21 May 2025
भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की PL-15E मिसाइल को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से तबाह कर दिया था। यह मिसाइल चीन में बनी थी।मीडिया रिपोर्ट्स के…
Advt.