मौसम का यू टर्न, भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में पड़ीं बौछारें, मप्र के 35 से जिलों में बारिश का अलर्ट

Updated on 09-05-2024 12:56 PM
भोपाल : अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से हवाओं के साथ कुछ नमी आने लगी है। इसके चलते बुधवार को दोपहर के बाद मौसम ने यू टर्न ले लिया। आसमान में बादल छा गए और प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक होने के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। दिन का तापमान लुढ़कने से तपिश से कुछ राहत भी मिली।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उधर गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इस चक्रवात से लेकर एक द्रोणिका गुजरात होते हुए कर्नाटक तक बनी हुई है, जबकि इसी चक्रवात से लेकर दूसरी द्रोणिका उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए असम तक बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

गरज-चमक के साथ वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने लगी है। इस वजह से पूरे प्रदेश में आंशिक बादल बने हुए हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने लगी है।

साथ ही प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बन रही है। गुरुवार को भी प्रदेश के लगभग सभी संभागों के जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। उधर गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने की संभावना है।

कटनी में अचानक तेज हवाओं से गिरे पेड़

पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद बुधवार की दोपहर से अचानक से मौसम बदल गया। बादलों ने डेरा डाल लिया और हवाएं चलने लगीं। शाम तक आंधी ने शहर को घेर लिया और उसमें कई स्थानों पर जहां पेड़ों की डाल टूटकर नीचे गिर गईं तो वहीं होर्डिंग्स, बैनर फट गए और टीन नीचे आ गए। आंधी से उठे धूल के गुबार के कारण लोगों को अपने वाहन रोकने पड़े और तूफान के शांत होने के बाद लोग वाहन आगे बढ़ा सके। तूफान के चलते शहर में कई क्षेत्रों में फाल्ट आने से बिजली की सप्लाई भी प्रभावित हुई।

सुबह से ही तेज गर्मी रही और दोपहर तक घरों से निकलना कठिन हो गया था। दिन का पारा 41 डिग्री के आसपास पहुंच गया और दोपहर बाद से बदले मौसम के कारण तापमान में कमी आना शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के अलावा रीठी तहसील क्षेत्र में भी आधे घंटे तक हवाओं के साथ बारिश हुई। पीरबाबा के पास सड़क पर गिरा पेड़ आंधी व बारिश के बीच कई स्थानों पर पेड़ गिरने से परेशानी हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नगर निगम में एक बार फिर डीजल का खेल ​चर्चाओं में है। यह जीपीएस, इंडेंट और एवरेज की जांच के बाद गाड़ियों को रोजाना दिए जा रहे डीजल में शुरू…
 18 May 2024
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पवित्र स्नान नर्मदा नदी से लाए गए जल में नहीं, बल्कि क्षिप्रा के जल में ही होगा। इसके लिए मप्र…
 18 May 2024
नए कानूनों में मॉब लिंचिंग को अपराध के तौर पर परिभाषित किया गया है। यानी अब जाति, नस्ल, समुदाय, लिंग, जन्मस्थान या भाषा के कारण यदि किसी की हत्या की…
 18 May 2024
लोकसभा चुनाव आचार संहिता के कारण शहर में 50 से ज्यादा नि‍र्माण कार्य अटके पड़े हैं। इधर, नामांतरण से लेकर छोटे-छोटे काम के लिए लोग तहसीलदार से लेकर एसडीएम के…
 18 May 2024
जेपी अस्पताल में एक्सपायरी डेट की दवाएं नष्ट करने के मामले में शुक्रवार को हेल्थ कार्पोरेशन से टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने यहां 2021-22 से 2024-25 में खरीदी…
 18 May 2024
भोपाल रेलवे स्टेशन को करीब 100 करोड़ रुपए से सिटी सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां लोग शॉपिंग करने के साथ तफरीह भी कर सकेंगे और मनोरंजन के…
 18 May 2024
हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस उसके फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजन युवती के शव को…
 18 May 2024
भोपाल सेंट्रल जेल के गेट पर सांची पार्लर के पास युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। दो गुटों में मारपीट और…
 18 May 2024
भोपाल के बड़ा तालाब में डेढ़ महीने के अंदर 2 फीट पानी घट गया। इसकी वजह चोरी और गर्मी रही है। तेज गर्मी से पानी का वाष्पीकरण हुआ। बड़ा तालाब…
Advt.