एक साथ चले गए छुट्टी पर... एयर इंडिया की 70 फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट जाने से पहले चेक कर लें स्टेटस

Updated on 08-05-2024 01:53 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को कैंसल कर दिया गया है। बड़ी संख्या में एयरलाइन के सीनियर क्रू मेंबर्स ने अचानक सिक लीव ले ली है। एक सीनियर क्रू मेंबर ने यह जानकारी दी। इस कारण कई उड़ानों को कैंसल करना पड़ा है। साथ ही कई फ्लाइट्स में देरी हुई है। सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि कैबिन क्रू का एक वर्ग ने अंतिम क्षणों में बीमार होने की बात कही है। पिछली रात से यह सिलसिला शुरू हुआ। इससे कई फ्लाइट्स कैंसल करनी पड़ी है जबकि कई फ्लाइट्स में देरी हुई है। कंपनी ने कहा कि वह इसके कारणों को समझने के लिए क्रू मेंबर्स के साथ बातचीत कर रही है। एयरलाइन का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा या उनके पास अपनी फ्लाइट को किसी अन्य डेट पर रिशेड्यूल करने का विकल्प होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें।

मिडिल ईस्ट देशों को जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। कुछ यात्रियों का कहना है कि अचानक फ्लाइट्स कैंसल होने के कारण उनकी नौकरी तक दांव पर लग गई है। पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार किया है। उनका कहना है कि एयरलाइन ने इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनकी फ्लाइट्स कैंसल हो गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शुरुआत अप्रैल 2005 में हुई थी। यह दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम और कोच्चि से खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

विस्तारा का संकट

एयर इंडिया को कुछ साल पहले टाटा ग्रुप ने खरीद लिया था। दिसंबर 2023 में लेबर मिनिस्ट्री ने एयरलाइन को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह एयरलाइन के मैनेजमेंट और कैबिन क्रू मेंबर्स के बीच विवाद से जुड़ा था। कैबिन क्रू ने मैनेजमेंट पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस एम्प्लॉयीज यूनियन ने केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र लिखकर मैनेजमेंट के खिलाफ कई शिकायतें की थीं।

पिछले महीने टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन कंपनी विस्तारा में भी संकट पैदा हो गया था। पायलटों के इस्तीफे और मास लीव से विस्तारा की सैंकड़ों उड़ानों को कैंसल करना पड़ा था। नौकरी के नए कॉन्ट्रैक्ट और विस्तारा के एयर इंडिया में विलय की योजना के चलते बड़ी संख्या में सीनियर पायलट सिक लिव पर जा रहे था। विस्तारा के कमांडरों को एयरलाइन के एयर इंडिया में विलय होने पर अपनी वरिष्ठता और देश-विदेशों के स्लॉट को लेकर भी चिंता थी। साथ ही वे नए कांट्रैक्ट को लेकर भी चिंतित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
नई दिल्ली: देश में युवा कारोबारियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ये युवा उद्यमी सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। अब देश के कई युवा कारोबारियों ने…
 18 May 2024
नई दिल्ली: महिलाएं अब आसानी से खुद का कारोबार शुरू कर सकती हैं। कारोबार को शुरू करने के लिए लोन की जरूरत होती है। अब महिलाओं का इसकी समस्या नहीं होगी।…
 18 May 2024
नई दिल्ली: देश में बीते महीनों में महंगाई लगातार बढ़ी है। कई ऐसे राज्य हैं जहां महंगाई काफी बढ़ गई है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां महंगाई सबसे कम बढ़ी…
 18 May 2024
नई दिल्ली: बैंकिंग दिग्गज और आईसीआईसीआई की नींव रखने वाले नारायणन वाघुल (Narayanan Vaghul) का निधन हो गया है। वह 88 साल के थे और पिछले दो दिन से चेन्नई के…
 17 May 2024
नई दिल्ली: दिग्‍गज आईटी कंपनी कॉग्निजेंट (Cognizant) ने अपने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। कंपनी ने फरमान जारी किया है कि कर्मचारियों के पास नौकरी बचाने का आखिरी मौका है।…
 17 May 2024
नई दिल्ली: एआई का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया की कई कंपनियां अब एआई (Artificial Intelligence) का खूब इस्तेमाल कर रही हैं। एआई के आने से…
 17 May 2024
नई दिल्ली: यूं तो दुनिया में डायबिटीज के रोगी चीन में सबसे ज्यादा हैं। लेकिन भारत भी कोई पीछे नहीं है। साल 2021 का आंकड़ा बताता है कि भारत में…
 17 May 2024
नई दिल्ली: क्या आज म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते हैं? हर साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं? अगर आपका उत्तर…
 17 May 2024
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमानों को संशोधित किया है, जिसके मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था साल…
Advt.