इंडोनेशिया में ज्वालामुखी देखने गई महिला पहाड़ी से गिरी, मौत:75 मीटर ऊंचाई पर फोटो खींच रही थी

Updated on 24-04-2024 01:26 PM

इंडोनेशिया के माउंट रुआंग में 17 अप्रैल से लगातार ज्वालामुखी विस्फोट हो रहे हैं। ज्वालामुखी को देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आ रहे हैं। इस बीच सोमवार (22 अप्रैल) एक चीनी महिला की ज्वालामुखी को देखने के दौरान मौत हो गई।

ब्रिटिश मीडिया द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, चीनी महिला सूर्योदय में ज्वालामुखी देखने के लिए इजेन क्रेटर के किनारे पर चढ़ गई। इजेन क्रेटर एक पहाड़ है, जिससे ज्वालामुखी साफ दिखता है। यह पहाड़ दुनियाभर में 'ब्लू फायर' नाम से जाना जाता है।

पुलिस के मुताबिक, 31 साल की महिला का नाम हुआंग लिहोंग था जो चीन से घूमने के लिए इंडोनेशिया आई थी। वो ज्वालामुखी की कुछ फोटो क्लिक कर रही थी, तभी उसका पैर उसी के कपड़ों में फंस गया। वह कपड़ों को ठीक कर रही थी, उसी समय संतुलन बिगड़ने से वो चट्टान से गिर गई।

लापरवाही से गई जान

हुआंग लिहोंग अपने पति झांग योंग के साथ आई थी। शुरुआती जांच से पता चला है की हुआंग की मौत इजेन क्रेटर पहाड़ की 75 मीटर ऊंचाई से गिरने से हुई है। उनके साथ मौजूद टूर गाइड ने कहा कि उसने महिला को कई बार चेतावनी दी थी और पहाड़ के किनारे से दो से तीन मीटर की दूरी बनाए रखने को भी कहा था। लेकिन महिला ने उसकी बात नही मानी।

वो एक पेड़ के पास जाकर फोटो लेने लगी। तभी उसका कपड़ों में पैर फंसा और वो गिर गई। अब तक ये बात सामने नही आई है की महिला ने स्कर्ट पहनी हुई थी या लॉन्ग ड्रेस।

2 भूकंप आने से ज्वालामुखी फटा
इंडोनेशिया में आपदा केंद्र अलर्ट मोड पर है। डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों का कहना है कि माउंट रुआंग के पास हाल ही में 2 भूकंप आए थे। इसकी वजह से टेक्टोनिक प्लेट्स अस्थिर हो गईं, जो ज्वालामुखी फटने का कारण बनीं।

अधिकारियों ने बताया कि लोगों को रेस्क्यू करने के लिए 20 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। इंडोनेशिया की वोल्कैनो एजेंसी ने खतरे को देखते हुए लेवल 4 की चेतावनी जारी की थी। इसके अलावा ज्वालामुखी के पास के 6 किमी क्षेत्र को एक्सक्लूजिव जोन घोषित किया गया है।

इंडोनेशिया में 120 एक्टिव वोल्कैनो
इंडोनेशिया के जियोलॉजिकल एजेंसी के अध्यक्ष ने बताया, "रुआंग ज्वाल्मुखी फटने के बाद आसमान में 2 किमी की ऊंचाई तक राख का गुबार उठा था। दूसरे विस्फोट के बाद यह ऊंचाई 2.5 किमी हो गई।"

अलजजीरा के मुताबिक, इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' के क्षेत्र में आता है। यहां पैसेफिक महासागर के करीब हॉर्स-शू के शेप की टेक्टॉनिक फॉल्ट लाइन्स हैं। देश में 120 एक्टिव वोल्केनो मौजूद हैं।

2018 में ज्वालामुखी से आई थी सुनामी
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में इंडोनेशिया के मारापी ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था। इस दौरान 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। 2,891 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी ने लगभग 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक राख फेंकी थी।

साल 2018 में, इंडोनेशिया के क्राकाटाऊ ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण पहाड़ के कुछ हिस्से समुद्र में गिर गए थे। इसके बाद सुमात्रा और जावा के तटों पर सुनामी आई थी, जिसमें 430 लोग मारे गए थे।

ज्वालामुखी क्या होता है?
ज्वालामुखी धरती की सतह पर मौजूद प्राकृतिक दरारें होती हैं। इनसे होकर धरती के आंतरिक भाग से पिघला हुआ पदार्थ जैसे मैग्मा, लावा, राख आदि विस्फोट के साथ बाहर निकलते हैं। ज्वालामुखी पृथ्वी पर मौजूद 7 टेक्टोनिक प्लेट्स और 28 सब टेक्टोनिक प्लेट्स के आपस में टकराने के कारण बनते हैं। दुनिया का सबसे एक्टिव ज्वालामुखी माउंट एटना इटली में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि भले कोई सत्ता में रहे लेकिन देश को चलाने वाली असल में पाकिस्तानी सेना ही है। पाकिस्तान की सत्ता में कौन रहेगा…
 08 May 2024
व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के…
 08 May 2024
अमेरिका के विदेश विभाग ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए भारतीयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा…
 08 May 2024
रूस-यूक्रेन जंग के बीच चीन रूस को लगातार सस्ते ड्रोन बनाने की टेक्नोलॉजी दे रहा है। इसी ड्रोन से रूस को यूक्रेन पर बढ़त मिल रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग…
 08 May 2024
भारत ने मालदीव से अपने 51 सैनिकों को वापस बुला लिया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने मालदीव में बचे भारतीय सैनिकों…
 08 May 2024
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश को नाकाम किया गया है। CNN के मुताबिक जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो…
 08 May 2024
भारत ने एक बार फिर कनाडा में चल रहे भारत विरोधी प्रदर्शन को लेकर ट्रूडो सरकार को आड़े हाथों लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार (7…
 08 May 2024
पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी भगोड़े नीरव मोदी की और जमानत याचिका खारिज हो गई है। उसने 16 अप्रैल 2024 को लंदन की वेस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट कोर्ट में 5 बार…
 08 May 2024
7 मई को मॉस्को के क्रेमलिन हॉल में व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। पुतिन पहली बार 2000 में रूस के राष्ट्रपति बने थे, अब वो…
Advt.