अमेरिकी पुलिस ने भारतीय मूल के युवक को गोली मारी : रूममेट को गाड़ी से टक्कर मारने का था आरोप

Updated on 27-04-2024 12:00 PM

अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 21 अप्रैल की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। मृतक का नाम सचिन साहू बताया गया है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

सैन एंटोनियो पुलिस के मुताबिक, सचिन ने एक 51 साल की अपनी रूममेट को गाड़ी से टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद वो वहां से भाग गया था। पीड़िता की हालात गंभीर है। इस मामले में पुलिस साहू के खिलाफ जांच कर रही थी।

साहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था
पुलिस ने साहू के खिलाफ जांच शुरू कर दी और गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 21 अप्रैल को शाम 6:30 बजे पुलिस उसके घर सैन एंटोनियो के चेविओट हाइट्स पहुंची तो साहू वहां से भाग गया।

कुछ ही घंटों के बाद साहू के पड़ोसियों ने उसके घर पर मौजूद होने की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस उसको पकड़ने के लिए पहुंची तो साहू ने भागने की कोशिश की और अपनी गाड़ी से दो पुलिस अधिकारियों को टक्कर मार दी।

उसी समय वहां मौजूद पुलिस अधिकारी टायलर टर्नर ने साहू पर गोली चला दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोट आई, जिसे अस्पताल ले जाया गया और दूसरे अधिकारी का इलाज घटनास्थल पर ही किया गया।

अमेरिका में लगातार भारतीयों की मौत की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन हमलों पर इस साल फरवरी में व्हाइट हाउस ने कहा था कि नस्ल, लिंग या किसी भी आधार पर हिंसा अमेरिका में अस्वीकार्य है।

व्हाइट हाउस में अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनका प्रशासन इन हमलों को रोकने की पूरी कोशिश कर रहा है।

भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर सवाल
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी से भारतीय छात्रों पर हमलों और माता-पिता के बीच अपने बच्चों को अमेरिका भेजने की चिंताओं के बारे में एक सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि निश्चित रूप से अमेरिका में हिंसा के लिए नस्ल, लिंग, धर्म या किसी भी तरह का बहाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

भारतीयों की मौत और उन पर हुए हमलों पर एक नजर...
इस साल अमेरिका में 4 भारतीय छात्रों और 3 भारतीय मूल के लोगों की मौत हो चुकी है। एक अन्य भारतीय छात्र पर हमला भी हुआ।

1. 15 फरवरी 2024 : अमेरिकी के अलबामा में एक ग्राहक ने भारतीय मूल के होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर गई थी। दोनों के बीच एक कमरे को लेकर हुए विवाद हुआ था। शेफील्ड में हिलक्रेस्ट होटल के मालिक प्रवीण रावजीभाई पटेल (76) की फरवरी में हत्या की गई थी।

2. 4 फरवरी 2024 : शिकागो में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ था। घटना का एक वीडियो सामने आया था। इसमें 3 हमलावर छात्र का पीछा करते नजर आए थे। इसके बाद तीनों ने उसे बुरी तरह पीटा था, फोन छीन लिया था और भाग गए थे। छात्र खून से लथपथ नजर आया था।

3. 4 फरवरी 2024 : इंडियाना राज्य में एक पार्क में समीर कामथ नाम के भारतीय-अमेरिकी छात्र का शव मिला। उसने मास्टर्स की पढ़ई पूरी की थी और PhD कर रहा था। उसके पास भारत के साथ अमेरिका की भी नागरिकता थी।

4. 2 फरवरी 2024 : भारतीय छात्र श्रेयस की मौत ओहायो में हुई। मौत की वजह सामने नहीं आ सकी। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कॉन्सुलेट ने श्रेयस की मौत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था- श्रेयस रेड्डी बेनिगर बिजनेस की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत की खबर से दुखी हैं। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

5. 7 फरवरी 2024 : अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक भारतीय मूल के एक शख्स की मौत हो गई। 41 साल के विवेक तनेजा एक रेस्टोरेंट के बाहर बेहोश हालात में मिले थे।

6. 20 जनवरी 2024 : अकुल धवन का शव इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन यूनिवर्सिटी के बाहर मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत ठंड लगने की वजह से हुई।

7. 16 जनवरी 2024 : अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी गई थी। फॉक्स न्यूज के मुताबिक 25 साल के छात्र विवेक के सिर पर एक बेघर शख्स ने हथौड़े से 50 बार वार किया था।

8. 28 जनवरी 2024 : इंडियाना राज्य में भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें 28 जनवरी सुबह करीब 11:30 बजे पर्ड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस पर एक शव दिखने की खबर मिली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2024
ओटावा: खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन भारतीय नागरिक इस मामले में हत्या के आरोपों का सामना करने के लिए पहली बार…
 09 May 2024
वाशिंगटन: गाजा में जारी अभियान के बीच अमेरिका ने इजरायल के लिए हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसकी पुष्टि की है। सीएनएन को दिए…
 09 May 2024
मनीला: भारत ने पिछले महीने ही शक्तिशाली ब्रह्मोस मिसाइल पहली खेप फिलीपींस को सौंपी है। फिलीपींस को ये हथियार ऐसे समय में मिला है, जब दक्षिणी चीन सागर में उसका चीन…
 09 May 2024
तेल अवीव: राफा पर हमले की इजरायली योजना के बीच इजरायल के कट्टर दुश्मन देश ईरान ने उसके खिलाफ बड़ा प्लान बनाया है। ईरान ने इजरायल पर चौतरफा हमले की योजना…
 09 May 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार (8 मई) को एक बार फिर PoK को भारत का हिस्सा बताया है। ये इस हफ्ते में दूसरी बार है जब जयशंकर ने PoK…
 09 May 2024
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की 9 मई 2023 को हुई गिरफ्तारी से भड़के PTI कार्यकर्ताओं के सैन्य छावनियों पर हमले को एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारी…
 09 May 2024
अमेरिका ने इजराइल को भेजी जाने वाली शक्तिशाली बमों की बड़ी खेप को रोक दिया है। इजराइल इन बमों का उपयोग राफा में चलाए जा रहे मिलिट्री ऑपरेशन में कर…
 09 May 2024
ऑस्ट्रेलिया में भारत के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर MTech कर रहे 22 साल के एक भारतीय छात्र नवजीत संधू को मारने का आरोप है। आरोपी…
 09 May 2024
रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह भारत के लोकसभा चुनाव में रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है। रूस ने कहा है कि अमेरिका भारत के आंतरिक…
Advt.