पोलार्ड और डेविड के साथ मैदान पर घुसे बाउचर, अंपायर ने रोका तो हुई बहस, जमकर हुआ विवाद

Updated on 15-04-2024 01:07 PM
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर करीब 400 रन बने और चेन्नई ने अंत में मुकाबले को अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य था। 12वें ओवर तक टीम के लिए सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन फिर चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी की और धीरे धीरे मैच मुंबई की पकड़ से निकलता चला गया।

अंपायर से भिड़े बाउचर और डेविड

इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर और टिम डेविड अंपायर से भिड़ गए। बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने भी अंपायर से बहस की। दरअसल यह मामला मुंबई इंडियंस की पारी के 15वें ओवर के बाद हुआ। ओवर खत्म होने के साथ ही ये तीनों मैदान के अंदर जाने लगे। मुंबई इंडियंस 15वें ओवर के बाद टाइम आउट चाहती थी और इसलिए ये सभी मैदान के अंदर चले गए।

फोर्थ अंपायर ने बुलाया वापस

जैसे सी मार्क बाउचर, टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड मैदान के अंदर गए फोर्थ अंपायर ने उन्हें वापस आने को बोला। इसके बाद उनकी तरफ से कहा गया कि वो टाइम आउट चाहते हैं। लेकिन अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी और वापस आने को कह दिया। बाउचर और डेविड फोर्थ अंपायर से बहस करने लगे। पोलार्ड ने टिम डेविड को अलग किया लेकिन फिर वो भी अंपायर से बहस में पड़ गए। हालांकि इसके बाद भी मुंबई को टाइम आउट नहीं मिला।

20 रन से जीती चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 186 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 12 साल बाद आईपीएल में शतक लगाया। इसके बाद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2024
चेंगदू (चीन): गत चैंपियन भारत बुधवार को थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की मजबूत टीम के खिलाफ 1-4 से हार गया और अपने ग्रुप में शीर्ष पर नहीं पहुंच पाया।…
 02 May 2024
नई दिल्ली: भारत और राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अरबपति और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क से एक मजेदार अनुरोध किया। चहल ने मस्क से पंजाब…
 02 May 2024
आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। 200 का स्कोर तो लगभग मैच में बन रहे हैं। सीजन में 11 शतक लग चुके हैं। पावरप्ले में…
 02 May 2024
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को लेकर चिंताओं के कारण मई के अंत तक अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम का खुलासा टाल दिया है।…
 02 May 2024
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। 30 अप्रैल को बीसीसीआई ने टीम के 15 खिलाड़ियों को नाम बताया। इसके साथ ही चार ट्रैवलिंग…
 02 May 2024
पंजाब किंग्स ने IPL-2024 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। यह इस लीग में पंजाब की चेन्नई पर लगातार 5वीं जीत है। टीम ने…
 01 May 2024
वेस्टइंडीज और अमेरिका में जून में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मंगलवार को 15…
 01 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर एक मैच का बैन लगा है। ईडन गार्डन्स में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबले के दौरान कोड…
 01 May 2024
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 से दो टीमों को सफर खत्म हो गया है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना…
Advt.