5 साल में कांग्रेस ने एक भी वादा ढंग से पूरा नहीं किया : विष्णुदेव साय

Updated on 27-04-2024 05:35 PM

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने संसदीय क्षेत्र के वाड्रफनगर में सरगुजा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महराज के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, प्रत्याशी चिंतामणी महराज समेत स्थानीय नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेसियों को पांच साल राज करने का मौका मिला था। कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनाव में 36 वादे किये थे लेकिन एक भी पूरा नहीं किया, हमने तीन महीने में निभाया वादा।

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया। मुख्यमंत्री ने महादेव एप का जिक्र करते हुए कहा कि, प्रदेश में कोयला घोटाला, शराब घोटाला और पीएससी घोटाला  किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के ईवीएम पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि,  कांग्रेस लोकसभा चुनाव हार रही है और हार के लिए बहाने ढूंढ रही है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के कागजों में नक्सलियों के खात्मे वाले बयान पर कहा कि, कांग्रेसी नक्सलियों को शहीद बताते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2024
सारंगढ़ बिलाईगढ़। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा दसवी और बारहवी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषणा पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू और जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत ने  सभी बच्चों पर समान…
 10 May 2024
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय त्यौहार अक्षय तृतीया (अक्ती) के शुभ अवसर पर "सूर्यांश कन्या विवाह महामहोत्सव" के अंतर्गत "सूर्यांश सामूहिक आदर्श गौरव विवाह" का आयोजन 10 मई शुक्रवार को सूर्यांश धाम,…
 10 May 2024
रायपुर।  स्काउट गाइड, खेलकूद और विद्याभारती समेत अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के 2,239 छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक दिए गए हैं। इन्हीं…
 10 May 2024
बिश्रामपुर।  सूरजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजनगर में रोजगार सहायक द्वारा मजदूरों से जाब कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली कर धोखाधड़ी करने की शिकायत मजदूरों ने कलेक्टर से…
 10 May 2024
कोरबा। बालको नगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना में जनरल स्टोर संचालक ज्ञानेश्वर साहू के घर से सात नगद समेत सोने- चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली गई।…
 10 May 2024
बिलासपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी से गुरुवार को भी यात्री परेशान हुए। स्थिति यह है कि पुणे से चलकर हावड़ा जाने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस 24 घंटे विलंब से पहुंची। इसके अलावा…
 10 May 2024
सूरजपुर । जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हो गए हैं। दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच…
 10 May 2024
बीजापुर। गंगालूर क्षेत्र के पीड़िया के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने बताया कि बड़े नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर…
 10 May 2024
जांजगीर-चांपा।  10वीं और 12वीं कक्षाओं के परिणाम सामने आने के बाद उसका असर भी नजर आने लगा है. 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद एक किशोरी ने अपने घर…
Advt.