सेहत के लिए समय-समय पर खाना ज्यादा फायदेमंद

Updated on 08-06-2020 08:12 PM
अधिकतर लोग यह जानने उत्सुक रहते हैं कि कितनी बार खाना खाने से सेहत ठीक रहती है। हम में ज्यादातर लोग दिन में केवल 3 बार खाना खाने पर जोर देते हैं। वो 3 समय हैं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिनभर में 4-5 बार थोड़े-थोड़े समय पर कुछ ना कुछ खाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दिन में तीन बार खाने से सेहत अच्छी रहती है क्योंकि इस तरह खाने से खाना सही तरीके से हजम हो जाता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दिन में 5 से 6 बार थोड़े- थोड़े समय पर खाने शरीर हेल्दी रहता है।
विशेषज्ञों के अनुसार दिनभर में  समय-समय पर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इस तरह खाने से हमारे शरीर में फैट बर्न होने की क्षमता तेज हो जाती है। साथ ही इस तरह से खाने से हमारी मेटाबॉलिज्म पॉवर मजबूत होती है।
समय-समय पर थोड़ा-थोड़ा खाने से ब्लड शुगर लेवल सही बना रहता है। शरीर में एनर्जी बनी रहती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दिन में तीन बार हेवी खाने के बजाए गेप करके थोड़ा-थोड़ा खाएं। खाना खाने का यह तरीका सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इस तरह खाने से शरीर में मेटाबॉलिज्म स्थिर रहता है जिस कारण आसानी से वजन कम किया जा सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को दिन में कम से कम 5 बार थोड़े-थोड़े समय पर खाना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। साथ ही इससे केलोरीज बर्न होती हैं और शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
हालांकि, हर व्यक्ति का शरीर अलग तरह से काम करता है। इसलिए अपने शरीर के ध्यान में रखकर ही हमें खाना चाहिए। आप चाहें दिन में 3 बार खाना खाएं या 6 बार, जरूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम कर सके।
अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं हैं कि आपके शरीर के लिए दिन में कितनी बार खाना फायदेमंद होगा तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2023
29 मई 2023, नागपुर - वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे के अवसर पर विशेषज्ञों ने पित्त नली और आंत के स्वास्थ्य कीमहत्वपूर्ण भूमिका को बताया है जो एक स्वस्थ डाइजेस्टिव सिस्टम…
 09 August 2021
उम्र का हर एक पड़ाव अपने में खूबसूरती लिए होता है। बाल्यावस्था भी ठीक इसी तरह अद्भुत है। उम्र के इस दौर में बच्चों का बाहरी दुनिया के आकर्षण में…
 22 December 2020
फिटनेस और खाने का खास रिश्ता है। खाना हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करता है और इसका हमारी बॉडी की परफॉर्मेस पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान…
 16 June 2020
खूबसूरत आंखें हर कोई महिला चाहती है क्योंकि बड़ी, चमकीली और कटीली आंखों को सुंदरता की निशानी माना जाता है। ऐसी आंखें जिनसे नजरें हटती ही नहीं हैं सबके आकर्षण…
 16 June 2020
महिलाओं में उम्र के साथ मोटापा बढ़ ही जाता है। यही वजह है कि जब आपका मूड टाइट फिटिंग वाले कपड़े पहनने का करता है तो भी आप उन्हें पहन…
 16 June 2020
अगर आप भी सिर में खुजली से परेशान रहती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बालों में रुखापन न हो। वैसे तो सिर में खुजली होने के कई…
 16 June 2020
मॉनसून आते ही बाजार में इससे जुड़े समानों की भरमार हो जाती है। रेनकोट, छाते से लेकर वॉटरप्रूफ वॉचेज (घड़ियां) तक बाजार में मिल रहीं हैं। इन चीजों में आपको…
 10 June 2020
हमारे तलवे और हथेलियां सीधे तौर से धन और ताकत से सम्बन्ध रखती हैं. तलवों से व्यक्ति की यात्राओं के बारे में भी जाना जा सकता है और तलवों को…
 10 June 2020
शनि को न्याय के देवता के तौर पर जाना जाता है क्योंकि वह इंसान के कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। ऐसे में इंसान को दरिद्र या धनवान बनाना…
Advt.