पैर के तलवे भी बताते हैं जीवन के रहस्य

Updated on 10-06-2020 07:24 PM
हमारे तलवे और हथेलियां सीधे तौर से धन और ताकत से सम्बन्ध रखती हैं. तलवों से व्यक्ति की यात्राओं के बारे में भी जाना जा सकता है और तलवों को ठीक रखकर धन की समस्याओं और स्वास्थ्य को भी ठीक किया जा सकता है। जहां हथेलियों के चिह्न साधारण होते हैं, वहीं तलवों के चिह्न बहुत ज्यादा विशेष होते हैं।
लम्बे तलवे से क्या पता चलता है?
लम्बे तलवे होना कहीं-कहीं पर मूर्खता की निशानी माना जाता है लेकिन वास्तव में ये ईश्वर की विशेष कृपा का लक्षण है।
लम्बे तलवे वाले आलसी होने के बावजूद जीवन में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।
जरूरत से ज्यादा छोटे तलवे व्यक्ति को मानसिक चिंता में डाल देते हैं।
ऐसे लोग काफी संघर्ष के बाद ही जीवन में कुछ पा सकते हैं।
आम तौर पर जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे चीजें बेहतर होती हैं।
सामान्य तलवे
सामान्य तलवे ज्यादा कुछ सूचना नहीं देते।
इसके लिए सामान्य तलवे के पैर के अंगूठे को देखना होगा।
तलवे के पास अंगूठे की रेखा अच्छी हो तो सामान्य तलवे भी अच्छे प्रभाव देते हैं।  
क्या कहती हैं तलवे और पैरों की अंगुलियां?
पैरों का अंगूठा, अगर बगल वाली अंगुली से छोटा हो तो यह भाग्य में वृद्धि करता है।
अगर पैर की सबसे छोटी अंगुली काफी छोटी हो, या इसमें नाखून बहुत ही छोटा हो तो वैवाहिक जीवन खराब होता है।
अगर पैर की सबसे छोटी अंगुली लम्बी हो तो व्यक्ति को धन का अभाव नहीं होता।
अगर पैरों की अंगुलियाँ टेढ़ी मेढ़ी हो तो व्यक्ति की किस्मत में दो विवाह का योग बन जाता है।
अगर पैर का अंगूठा ज्यादा ही बड़ा हो तो यह बीमारी का लक्षण होता है।
क्या कहता है तलवे का रंग?
तलवे का रंग स्वाभाविक और साफ हो तो व्यक्ति स्वस्थ रहता है।
तलवे का रंग एक समान न हो तो व्यक्ति धूर्त होता है।
तलवे के रंग में गुलाबीपन का होना बताता है कि व्यक्ति अत्यंत समृद्ध और सम्पन्न है।
अगर तलवे का रंग पीलापन लिए हुए हो तो व्यक्ति को खराब दाम्पत्य जीवन का सामना करना पड़ता है।
तलवे की रेखाओं का क्या है अर्थ?
अगर तलवे में अंगूठे से एक सीधी रेखा नीचे जाए तो यह व्यक्ति को अत्यंत बुद्धिमान बनाती है।
तलवे में जितनी कम रेखाएं होंगी व्यक्ति उतना ही ज्यादा भाग्यवान होगा।
तलवे में रेखाओं का जाल हो तो व्यक्ति को आजीविका के लिए भटकना पड़ता है।
तलवों में शंख या चक्र का होना अत्यंत दुर्लभ है, और यह महापुरुषों के पैरों में ही पाया जाता है।
तलवे के साथ जुड़े हुये लक्षण क्या कहते हैं?
पैर के तलवे में तिल हो तो व्यक्ति को खूब यात्रा और धन का वरदान मिलता है।
अगर पैर और तलवे बार-बार फटते हैं तो समझना चाहिए कि शरीर में विटामिन और मिनरल्स कम हैं।
अगर तलवे ठंढे रहते हैं तो समझना चाहिए कि हार्मोंस असंतुलित हैं।
तलवों में लगातार रूखेपन का होना बताता है कि आपको त्वचा की समस्या हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2023
29 मई 2023, नागपुर - वर्ल्ड डाइजेस्टिव हेल्थ डे के अवसर पर विशेषज्ञों ने पित्त नली और आंत के स्वास्थ्य कीमहत्वपूर्ण भूमिका को बताया है जो एक स्वस्थ डाइजेस्टिव सिस्टम…
 09 August 2021
उम्र का हर एक पड़ाव अपने में खूबसूरती लिए होता है। बाल्यावस्था भी ठीक इसी तरह अद्भुत है। उम्र के इस दौर में बच्चों का बाहरी दुनिया के आकर्षण में…
 22 December 2020
फिटनेस और खाने का खास रिश्ता है। खाना हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करता है और इसका हमारी बॉडी की परफॉर्मेस पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान…
 16 June 2020
खूबसूरत आंखें हर कोई महिला चाहती है क्योंकि बड़ी, चमकीली और कटीली आंखों को सुंदरता की निशानी माना जाता है। ऐसी आंखें जिनसे नजरें हटती ही नहीं हैं सबके आकर्षण…
 16 June 2020
महिलाओं में उम्र के साथ मोटापा बढ़ ही जाता है। यही वजह है कि जब आपका मूड टाइट फिटिंग वाले कपड़े पहनने का करता है तो भी आप उन्हें पहन…
 16 June 2020
अगर आप भी सिर में खुजली से परेशान रहती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बालों में रुखापन न हो। वैसे तो सिर में खुजली होने के कई…
 16 June 2020
मॉनसून आते ही बाजार में इससे जुड़े समानों की भरमार हो जाती है। रेनकोट, छाते से लेकर वॉटरप्रूफ वॉचेज (घड़ियां) तक बाजार में मिल रहीं हैं। इन चीजों में आपको…
 10 June 2020
हमारे तलवे और हथेलियां सीधे तौर से धन और ताकत से सम्बन्ध रखती हैं. तलवों से व्यक्ति की यात्राओं के बारे में भी जाना जा सकता है और तलवों को…
 10 June 2020
शनि को न्याय के देवता के तौर पर जाना जाता है क्योंकि वह इंसान के कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। ऐसे में इंसान को दरिद्र या धनवान बनाना…
Advt.