सुशासन तिहार समाधान शिविर में कृषकों को दिया गया किसान क्रेडिट कार्ड

Updated on 07-05-2025 11:19 AM

जशपुरनगर। राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। पहला और दूसरा चरण उपरांत सुशासन तिहार के तीसरा चरण  5 मई से शुरू हुआ है, जो कि 31 मई तक चलेगा।  जशपुर जिले में  08 से 15 ग्राम पंचायतों के  मध्य बनाए गए कुल 52 कलस्टर एवं 5 नगरीय निकायों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

इसी क्रम में सुशासन तिहार समाधान शिविर कलस्टर गोरिया में वे कृषक जो कि पूर्व में किसान क्रेडिट कार्ड नहीं होने के कारण उन्नत किस्मों के बीज एवं खाद का क्रय नहीं कर पा रहे थे। उन किसानों को केसीसी कार्ड योजना के माध्यम से किस तरह पैसा एवं खाद बीज एवं बिना किसी ब्याज के अल्पकालीन ऋण मिलने के बारे में बताया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि कृषक कृषि कार्य कर फसल बेचने के पश्चात जमा कर पुनः ऋण ले सकते हैं। योजना के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर किसानों ने आवेदन प्रस्तुत किया।  

इस आधार पर ग्राम गोरिया के इमिल खलखो और मलको ,ग्राम हेठकापा के राजेश कुमार केरकेट्टा और सावित्री को कृषि विभाग द्वारा सहकारी समिति के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया गया और  जनप्रतिनिधियों के समक्ष उन्हें प्रदान किया गया। कृषकों ने किसान क्रेडिट कार्ड पाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2025
कोरिया। जिले में मनाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जन समस्याओं पर त्वरित निराकरण की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा…
 07 May 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के धरसीवा ब्लॉक के ग्राम परसतराई के शासकीय…
 07 May 2025
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए…
 07 May 2025
रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में तेलीबांधा तालाब परिसर में क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आम लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं। उत्साह के साथ लोगों ने बढ़कर-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन लगाकर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन और जनता के मध्य सीधे संवाद के लिए सुशासन तिहार का आयोजन 08 अप्रैल से 31 मई तक पूरे प्रदेश…
 07 May 2025
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, सेतु विभाग,गृह निर्माण मंडल और मेडिकल विभाग के सी जी एम एस सी…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम में 2012 यथा संशोधित 2025 के तहत वृद्धजनों एवं दिव्यांगों के साथ-साथ अब विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी तीर्थ यात्रा कराने का नियम बनाया…
 07 May 2025
जशपुरनगर। राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है।…
Advt.