'लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग मुंबई में कुछ बड़ा करने वाला है', सलमान के घर फायरिंग से पहले पुलिस को मिली थी चेतावनी

Updated on 20-04-2024 05:16 PM
सलमान खान के घर फायरिंग मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने अब एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि बीते रविवार को गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग से पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था। इसमें कहा गया था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। यह खुलासा, सलमान खान की सुरक्षा और मुंबई पुलिस की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़ा करता है।

मुंबई पुलिस ने अपने ताजा बयान में यह भी कहा है कि इस 'धमकी भरे फोन कॉल' के बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल ने स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था। फोन करने वाले कॉलर ने कहा था कि लॉरेंस ब‍िश्‍नोई का आदमी मुंबई आने वाला है। इसके बाद मुंबई पुलिस और RPF अलर्ट पर थी। हालांकि, बावजूद इसके 14 अप्रैल की सुबह 4:55 बजे दो बाइक सवार शूटर्स ने सलमान खान के घर पर दनादन चार गोलियां दागीं और फिर फरार हो गए। इन दोनों शूटर्स को दो दिन बाद अहमदाबाद पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अदालत के आदेश के बाद 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं।

आरोपी शूटर्स बोले- हम मारने नहीं, डराने आए थे

सलमान खान के घर हुई गोलीबारी की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। इस मामले में जहां बीते मंगलवार को दोनों शूटर्स, विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं पुलिस उन्‍हें रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि शुरुआती पूछताछ में दोनों ने लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से संपर्क होने की बात कुबूल की है, साथ ही यह भी बताया है कि उन्‍हें चार लाख रुपये में सुपारी मिली थी। हालांकि, पुलिस ने जहां कोर्ट में यह कहा है कि दोनों सलमान खान को मारने आए थे, वहीं दोनों आरोपियों का कहना है कि उन्‍हें घर पर 10 गोलियां चलाने और सुपरस्‍टार को डराने के लिए भेजा गया था।

लॉरेंस ब‍िश्‍नोई के नाम से कैब बुक करने वाला ग‍िरफ्तार

इस मामले में एक अन्य अपडेट यह है कि शुक्रवार, 19 अप्रैल को पुलिस ने यूपी से एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। इस संदिग्‍ध ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान के घर से दो बार कैब बुक की थी। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद इस गाजियाबाद के रहने वाले इस युवक रोहित त्‍यागी का कहना है कि वह एक्‍टर का फैन है और उसने प्रैंक के तौर पर ऐसा किया था। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जब कैब ड्राइवर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा और वहां के चौकीदार से बुकिंग के बारे में पूछा और कहा कि वह लॉरेंस बिश्‍नोई को लेने आया है। इस पर सुरक्षा में तैनात चौकीदार पहले तो दंग रह गया, लेकिन फिर उसने बांद्रा पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी।'

मुख्‍यमंत्री श‍िंंदे बोले- लॉरेंस ब‍िश्‍नोई को जड़ से उखाड़ देंगे

इससे पहले 16 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पहुंचे थे। उन्‍होंने खान परिवार से मिलने के बाद उन्‍हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। मुख्‍यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम इस मामले की जड़ तक जाएंगे और यहां कोई गुंडागर्दी नहीं चलेगी। हम लॉरेंस बिश्‍नोई को जड़ से उखाड़ देंगे।'

अनमोल ब‍िश्‍नोई को पुलिस ने बनाया आरोपी

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब लॉरेंस ब‍िश्‍नोई के भाई अनमोल ब‍िश्‍नोई को भी आरोपी बनाया है। यह कदम पुलिस उस सोशल मीडिया पोस्‍ट की जांच के बाद उठाया है, जिसमें अनमोल बिश्‍नोई ने हमले की जिम्‍मेदारी ली है। पुलिस ने जांच में पाया है कि यह पोस्‍ट पुर्तगाल से किया गया था और इसे वेर‍िफाई करने के बाद ही अनमोल को आरोप‍ियों की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल क‍िया गया है। अब तक पुलसि ने नवी मुंबई से दो संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है, दोनों पर शूटर्स की मदद करने के आरोप हैं। जबकि एक अन्‍य को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है, जिस पर बिश्‍नोई गैंग से जुड़े होने का शक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं लेकिन अभी वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। उनकी सेट से पहले एक तस्वीर लीक हुई थी…
 03 May 2024
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' को लेकर बीच में खबर आई थी कि ये इस साल नहीं आएगा। लेकिन बाद में खुद मेकर्स ने खुलासा किया कि जून के पहले…
 03 May 2024
ब्रिटनी स्पीयर्स की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस तस्वीर में यामी सिंगर बेडशीट से लिपटी नजर आ रही हैं। खबर है कि लॉस…
 03 May 2024
'बिग बॉस 17' फेम अंकिता लोंखंडे ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह और विक्की जैन, दोनों ही अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। एक्ट्रेस…
 03 May 2024
संजय लीला भंसाली की हालिया वेब सीरीज हीरामंडी में ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरदार निभाया है। सीरीज में उनके काम को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया है। अब हालिया…
 02 May 2024
प्यार कभी उम्र, जात-पात, अमीरी-गरीबी नहीं देखता। ये तो बस हो जाता है। कुछ इसी तर्ज पर है निर्देशक माइकल शोवाल्टर की फिल्म 'द आइडिया ऑफ यू'। रोबिन ली की…
 02 May 2024
अनिल कपूर पहली बार 'Woh Saat Din' फिल्म में बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। कई फिल्में कीं, 'मेरी जंग' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला, लेकिन…
 02 May 2024
टीवी की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस सीजन 17' की कंटेस्टेंट रहीं अंकिता लोखंडे अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी पर्सनल लाइफ तो कई बार अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के कारण। इस…
 02 May 2024
गोविन्दा की भांजियां हाल ही में आरती सिंह की शादी के दौरान खूब चर्चा में रही हैं। उनकी भांजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना भी काफी समय से इंडस्ट्री से गायब…
Advt.