रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा

Updated on 07-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और चीन की जवाबी कार्रवाई से निवेशकों के हाथ-पैर फूल गए हैं। दुनिया में मंदी और महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। घरेलू शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3,000 अंक से अधिक गिर गया। इससे निवेशकों को 19.4 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में भी सोमवार को भारी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.4% तक की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर 1,115.55 रुपये पर आ गया। इसके साथ ही कंपनी का शेयर अब छह कारोबारी सत्रों में 12.7% गिर चुका है।
इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप में 2.26 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। कंपनी का मार्केट कैप अब 15.49 लाख करोड़ रुपये रह गया है। रिलायंस का शेयर पिछले एक साल में 21.6%, छह महीने में 17.4% और पिछले एक महीने में 5.3% गिरा है। पिछले एक हफ्ते में ही शेयर 10% गिर गया है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,608.95 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 8 जुलाई को इस स्तर पर पहुंचा था।

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

तकनीकी रूप से देखें तो शेयर पर अभी भी दबाव है। ये 50-दिन, 150-दिन और 200-दिन के SMAs सहित सभी आठ प्रमुख सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। 14-दिन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 37.9 है, जो ओवरसोल्ड जोन के करीब है। रिलायंस जल्द ही अपनी पिछली तिमाही की कमाई का रिपोर्ट जारी करने वाली है। इससे पहले कई ब्रोकरेज कंपनियों ने रिलायंस के कारोबार को लेकर अपनी राय दी है।
गोल्डमैन सैश का कहना है कि रिलायंस के शेयर खरीदने में फायदा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA स्थिर रहेगा। उम्मीद है कि रिटेल से होने वाली कमाई में 6.5% की बढ़ोतरी होगी। वहीं जियो की कमाई में 4% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सबकी नजर इस बात पर होगी कि FY26 में रिटेल की ग्रोथ कैसी रहेगी और कंपनी नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर क्या अपडेट देती है। अनुमान है कि FY26 में कंपनी की कमाई 18% तक बढ़ सकती है। इसकी वजह रिटेल में सुधार और जियो से होने वाली कमाई में तेजी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 April 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर तनाव बढ़ गया है। इस वजह से सोने के दाम आसमान छूने लगे हैं। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में…
 12 April 2025
नई दिल्‍ली: हॉटमेल के सह-संस्थापक सबीर भाटिया को भारत के जीडीपी आंकड़ों में झोल लगता है। उन्‍होंने हाल ही में कहा कि भारत को अपनी आर्थिक प्रगति को मापने के तरीके…
 12 April 2025
नई दिल्‍ली: दुनिया में उथल-पुथल मची है। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्‍यापार तनाव है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ टैरिफ की दीवार खड़ी कर चुके हैं। उनके बीच अब व्‍यापार…
 12 April 2025
नई दिल्‍ली: अश्विन पाटिल और चैतन्य कोरगाओंकर बचपन के दोस्‍त हैं। वे महाराष्‍ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती जिले से हैं। 2018 में दोनों ने 'बायोफ्यूल्स जंक्शन' की शुरुआत की। यह…
 12 April 2025
नई दिल्‍ली: बेमौसम बारिश ने शहरों में भले ही ठंडा-ठंडा कूल-कूल कर दिया है। लेकिन, किसानों और खेतों के लिए यह नुकसान का सौदा साबित हुई है। उत्तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, बंगाल, ब‍िहार,…
 12 April 2025
नई दिल्ली: एफएमसीजी सेक्टर की जानी मानी कंपनी डाबर जीएसटी अधिकारियों के चक्कर में फंस गई दिखती है। लोगों की पसंदीदा हाजमे की गोली हाजमोला पर टैक्स को लेकर सवाल उठाया जा…
 12 April 2025
नई दिल्‍ली: राहुल और उनकी पत्‍नी अंजलि एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पिछले कुछ समय में उन्‍होंने अपने खर्चों में कटौती करके 2 लाख रुपये की सेविंग की है।…
 12 April 2025
नई दिल्‍ली: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ जंग तीखी हो गई है। जिस तरह यह बढ़ गई है, उससे दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्‍ते करीब-करीब खत्‍म होते दिख रहे हैं। एक-दूसरे…
 11 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका में रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन के रोक से आज घरेलू शेयर बाजार में आज काफी तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,100 अंक से अधिक उछल…
Advt.