गुजरात के खिलाफ घूमा ऋषभ पंत का हेलीकॉप्टर, रॉकेट की तरह निकली गेंद, दिला दी माही की याद

Updated on 25-04-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से पटरी पर लौटती हुई दिख रही है। टीम ने अपने 9वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे टीम के कप्तान ऋषभ पंत। गुजरात के खिलाफ शुरुआती विकेट गिरने के बाद पंत ने मोर्चा संभालते हुए दिल्ली के लिए नाबाद 88 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया जिसमें 8 छक्के और 5 चौके भी लगाए। पंत ने अपनी पारी में एक से बढ़कर एक शॉट लगाया, लेकिन मोहित शर्मा की गेंद पर उन्होंने जो हेलीकॉप्टर शॉट उसे देखकर फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।
मोहित शर्मा के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा हिट लगाना आसान नहीं रहा है, लेकिन पंत ने जिस बेखौफ अंदाज में उनकी धुनाई कि उससे उनकी लाइन और लेंथ ही बिगड़ गई। पंत के हेलीकॉप्टर शॉट को देखकर खुद मोहित भी हैरान रह गए थे। ऐसा पहली पहली बार नहीं है जब ऋषभ पंत ने हेलीकॉप्टर शॉट लगाया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।
मोहित शर्मा ने बना दिया रन लुटाने का रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मोहित शर्मा ने जमकर रन लुटाए। अब तक गुजरात के लिए जीत का सूत्रधार रहे मोहित को दिल्ली के बल्लेबाजों ने खूब धूना। मैच में मोहित ने 4 ओवर की गेंदबाजी में कुल 73 रन खर्च कर डाले और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। इसके साथ ही मोहित आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

मोहित के आखिरी ओवर में कुल 31 रन पड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड बासिल थम्पी के नाम था, जिन्होंने 2018 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवर में 70 रन खर्च कर डाले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2024
नई दिल्ली: बजरंग पूनिया को हाल ही में राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए अपना नमूना देने से इनकार करने पर अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है।…
 06 May 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में बल्लेबाज ने धमाका किया। केकेआर के बल्लेबाजों ने लखनऊ के बॉलिंग की जमकर धुनाई की। इतिहास में पहली बार लखनऊ…
 06 May 2024
धर्मशाला: रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। जडेजा ने…
 06 May 2024
धर्मशाला: पूर्व भारतीय ऑलरांडर इरफान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों लेते हुए खरी-खरी सुना दी है। इरफान पठान की माने तो धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के सबसे अनुभवी प्लेयर…
 06 May 2024
भारतीय महिला और पुरुष रिले टीम ने 4x400 मीटर रिले में पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सोमवार को बहामास में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले में भारतीय…
 06 May 2024
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन IS खोरासान ने टी-20 वर्ल्डकप के दौरान आतंकी हमले की धमकी दी है। त्रिनिदाद और टोबागो के प्रधानमंत्री कीथ राउली ने बताया कि आतंकी संगठन…
 04 May 2024
मुंबई: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का निराशाजकर प्रदर्शन जारी है। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को जगह हार्दिक पंड्या को कप्तानी दी तो सोचा होगा कि 2020 के बाद पहली बार…
 04 May 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 8वीं हार मिली। टीम को अपने ही होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया।…
 04 May 2024
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 51 मैच खत्म हो चुके हैं। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया। इसी के साथ मुंबई 17वें सीजन…
Advt.