स्लीपर सेल तो आतंकी संगठनों में होते हैं, तो क्या कांग्रेस भी... : केदार कश्यप

Updated on 22-03-2024 06:07 PM
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि चुनाव में कांग्रेस की खस्ता हालत और संगठन में हो रहे अपने विरोध से पूर्व मुख्यमंत्री इतने विचलित हो चले हैं कि अब वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 'स्लीपर सेल' बताकर खुलेआम अपमानित कर रहे हैं। केदार कश्यप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने जो कुछ भी अपने कार्यकर्ताओं के बारे में कहा है, वह कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र और कार्यकर्ताओं के प्रति कांग्रेस नेताओं के आचरण का परिचायक है।

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि 'स्लीपर सेल' शब्द का प्रयोग आतंकवादी संस्थाओं से जुड़े लोगों के लिए किया जाता है। अब बघेल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह क्या कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं? अफजल गुरु को 'जी' कहकर संबोधित करने वाले, आतंकवादियों का साथ खड़े दिखाई देने वाले कांग्रेस के नेता अब अपने कार्यकर्ताओं को भी उसी प्रकार स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं, यह बड़ा दुर्भाग्य है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताकर अपनी उस खीझ को जगजाहिर किया है, जो राजनांदगाँव के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र दाऊ वैष्णव से खरी-खोटी सुनने और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण सिसौदिया द्वारा कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा पर प्रदेश कांग्रेस के फंड में 5.89 करोड़ रुपए के घपले का आरोप लगाने से उपजी है। जिसमें कांग्रेस संगठन के भीतर चल रही आर्थिक अनियमितताओं के छींटे बघेल पर भी पड़ते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा करके भ्रष्टाचार में मशगूल रहे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पार्टी में भी चल रहे घपलों से वाकिफ थे और अब जबकि सारा सच सामने आ रहा है तो बौखलाए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल बताकर अपमानित कर रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी में ही संभव भी हो सकता है। कहीं-न-कहीं से आतंकवादियों के साथ उनका संबंध हो सकता है और उन संबंधों के आधार पर अपने रिश्ते को निभाते हुए वह अपने ही कार्यकर्ताओं को भी स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
बलौदाबाजार जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में गैस भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल…
 27 April 2024
दुर्ग जिले के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, देश में कोई भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे, तो उसकी…
 27 April 2024
रायपुर। सीबीआई ने बेमेतरा जिले के बिरनपुर में भुवनेश्वर साहू की हत्या से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 25 अप्रैल को…
 27 April 2024
गरियाबंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत महासमुंद लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गरियाबंद जिले में शुक्रवार को हुए मतदान के लिए मतदाताओं में अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। इसके परिणाम स्वरूप जिले…
 27 April 2024
गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपादित एवं संपन्न कराने वाले…
 27 April 2024
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में 7 मई को “सब करें मतदान“ कैंपेन से कई संस्थाएं स्वमेव जुड़ने लगी है। कई बड़े हॉटल, रिसॉर्ट्स,…
 27 April 2024
रायपुर। शिक्षक खेलन सिंह पटेल की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। ट्विटर में लिखा, अपने चुनाव दायित्व का निर्वहन कर लौट रहे बालोद जिले के तरौद माध्यमिक…
 27 April 2024
कांकेर। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को जिले के सभी 727 मतदान केन्द्रों में वोटिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इसके…
 27 April 2024
बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने संसदीय क्षेत्र के वाड्रफनगर में सरगुजा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महराज के पक्ष में चुनाव…
Advt.