देर रात पहुंचे नालंदा ,तक्षशिला कलेक्टर, एसपी युवाओं से की बातचीत, दिए एग्जाम के टिप्स, बोले- खूब पढ़ो- खूब आगे बढ़ो

Updated on 20-03-2024 04:51 PM

रायपुर।  देर रात करीब 12  बजे कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस पी  संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर  अबिनाश मिश्रा, नालंदा तक्षशिला  पहुँच कर वहाँ की व्यवस्था परखी। वहा अध्ययन  कर रहे युवाओं से चर्चा भी किया। युवाओं से चर्चा के दौरान युवाओं से पूछने पर बताया कि कुछ युवा राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बच्चे यू पी एस सी की तैयारी में हैं।

युवाओं ने कलेक्टर से पूछा की प्रिलिम्स की तैयारी और मुख्य परीक्षा के लिए किस पैटर्न में तैयारी किया जाये। कलेक्टर ने तैयारी के टिप्स देते हुए कहा कि  सफलता हासिल के लिए नियमित अध्ययन आवश्यक है। कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट अध्ययन भी ज़रूरी है।

देश प्रदेश के अलावा वैश्विक स्थिति को लेकर समसमायिक जानकारी होना भी बेहद ज़रूरी है। साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी आवश्यक है। तक्षशिला में युवाओं ने बताया कि नेट सर्फिंग की गति स्लो है उसको सुधार करने की आवश्यकता है इसपर कलेक्टर डॉ सिंह ने त्वरित सुधार हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

तक्षशिला में वे फूड जोन गए और खाने की व्यवस्था की जानकारी ली, फिर वे खुद वही टेबल पर बैठकर मैगी खाया और चाय भी पी।आधी रात युवाओं को पढ़ाई में मंगन देखकर कलेक्टर भी उत्साहित हुए उन्होंने युवाओं से बात कर कहा - खूब पढ़ो खूब आगे बढ़ो। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने युवाओं को कहा  कि सफलता पाने मेहनत ,लगन जरूरी है। लक्ष्य तय कर मेहनत करे तो उसे हासिल किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
बलौदाबाजार जिले में स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र में शुक्रवार को माइंस में गैस भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल…
 27 April 2024
दुर्ग जिले के वैशाली नगर से बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, देश में कोई भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे, तो उसकी…
 27 April 2024
रायपुर। सीबीआई ने बेमेतरा जिले के बिरनपुर में भुवनेश्वर साहू की हत्या से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 25 अप्रैल को…
 27 April 2024
गरियाबंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत महासमुंद लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गरियाबंद जिले में शुक्रवार को हुए मतदान के लिए मतदाताओं में अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। इसके परिणाम स्वरूप जिले…
 27 April 2024
गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपादित एवं संपन्न कराने वाले…
 27 April 2024
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में 7 मई को “सब करें मतदान“ कैंपेन से कई संस्थाएं स्वमेव जुड़ने लगी है। कई बड़े हॉटल, रिसॉर्ट्स,…
 27 April 2024
रायपुर। शिक्षक खेलन सिंह पटेल की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। ट्विटर में लिखा, अपने चुनाव दायित्व का निर्वहन कर लौट रहे बालोद जिले के तरौद माध्यमिक…
 27 April 2024
कांकेर। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को जिले के सभी 727 मतदान केन्द्रों में वोटिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इसके…
 27 April 2024
बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने संसदीय क्षेत्र के वाड्रफनगर में सरगुजा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महराज के पक्ष में चुनाव…
Advt.