चीन के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला, दिवालिया हो चुकी कंपनी ने देश की इकॉनमी को झकझोरा
Updated on
20-03-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: चीन में अब तक का सबसे बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड सामने आया है। देश के रेगुलेटर्स ने दिवालिया हो चुकी रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रेंड (Evergrande) और उसके फाउंडर पर रेवेन्यू को 78 अरब डॉलर बढ़ाकर दिखाने का आरोप लगाया है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। एवरग्रेंड दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज में डूबी कंपनी है। इस पर 300 अरब डॉलर से ज्यादा कर्ज है। 2021 में कंपनी ने कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया था जिसके बाद चीन में रियल एस्टेट का संकट खड़ा हो गया। चीन की इकॉनमी में रियल एस्टेट की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है। इससे पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा पैदा हो गया है।
चीन के सिक्योरिटीज रेगुलेटरी कमीशन ने एवरग्रेंड ग्रुप की प्रमुख कंपनी हेंगदा रियल एस्टेट पर 58 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। एवरग्रेंड ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन Xu Jiayin पर 65 लाख डॉलर की पेनल्टी लगाई गई है। उन पर कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटस को बढ़ाचढ़ाकर दिखाने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। कभी चीन के सबसे बड़े रईस रहे Xu Jiayin को हमेशा के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया गया है। आयोग ने करीब आठ महीने तक चली जांच के बाद एवरग्रेंड की करतूतों को उजागर किया है। जनवरी में हॉन्ग कॉन्ग के एक कोर्ट ने एवरग्रेंड को बेचने का ऑर्डर दिया था।
78 अरब डॉलर का घोटाला
कंपनी पर अपनी फाइनेंशियल रिपोर्ट्स में सेल्स को बढ़ाचढ़ाकर दिखाने का आरोप है। इस आधार पर कंपनी ने अपने बॉन्ड बेचे थे। रेगुलेटर के मुताबिक हेंगदा ने 2019 में 30 अरब डॉलर की सेल दिखाई थी जो उसके रेवेन्यू का करीब आधी थी। इसी तरह कंपनी ने 2020 में 48.6 अरब डॉलर की सेल दिखाई थी जो उसके रेवेन्यू का 78 परसेंट थी। लेकिन जांच में पता चला कि कंपनी ने आंकड़ों को बढ़ाचढ़ाकर पेश किया था। इस तरह 2019 में कंपनी का प्रॉफिट 63 फीसदी और 2020 में 87 फीसदी बढ़ाकर दिखाया गया था। इस तरह कंपनी ने दो साल में 78 अरब डॉलर की धोखाधड़ी की जो चीन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है।
नई दिल्ली: कई भारतीय अरबपति अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपने कारोबारी साम्राज्य को चलाते हैं। उन्होंने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने बच्चों को कंपनियों में लगाया है।…
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 9,63,725 करोड़ रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन हैं। RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका…
नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: ग्रे और व्हाइट सीमेंट बनाने वाली कंपनी जेके सीमेंट (JK Cement) के शेयरों में अगले सप्ताह तेजी दिख सकती है। कंपनी ने इसी सप्ताह शुक्रवार को मध्य प्रदेश…
मुंबई: म्यूचुअल फंड के निवेशकों के लिए नए सिरे से KYC नियम अनिवार्य कर देने के बाद से उन्हें कई मोर्चों पर लगातार परेशानियों का शिकार होना पड़ रहा है।…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Limited) अपना नॉन-फूड बिजनस बेचने की तैयारी में है। इसमें टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू का कारोबार शामिल…
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है। अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव बढ़ रहे हैं। चांदी…