मुकेश अंबानी की रिलायंस में क‍िसे मिलती है सबसे ज्‍यादा सैलरी, नीता, ईशा और आकाश से भी ज्‍यादा!

Updated on 27-04-2024 12:22 PM
नई दिल्‍ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 9,63,725 करोड़ रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन हैं। RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 19,74,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनियों के जरिये अलग-अलग व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उन्‍हें इसमें अपने परिवार के सदस्यों जैसे नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ कुछ करीबी सहयोगियों से भी मदद मिलती है। मुकेश अंबानी के ऐसे ही करीबी सहयोगियों में से एक है निखिल मेसवानी। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्‍यादा वेतन पाने वाले कर्मचारी हैं। निखिल मेसवानी को वेतन में 24 करोड़ रुपये से ज्‍यादा मिलते हैं।

निखिल को अंबानी परिवार के किसी भी सदस्य के मुकाबले अधिक वार्षिक वेतन मिलता है। वह रसिकभाई मेसवानी के बेटे हैं। रसिकभाई मुकेश अंबानी के पहले बॉस थे। दरअसल, मुकेश अंबानी ने जब कारोबारी जगत में कदम रखा था तब रसिकभाई मेसवानी के ही मार्गदर्शन में उन्‍हें डाला गया। उस वक्‍त रिलायंस ग्रुप मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई के नेतृत्‍व में तेजी से फल-फूल रहा था।

कैसे शुरू हुआ कंपनी में न‍िख‍िल का सफर?

रसिकभाई धीरूभाई अंबानी के भतीजे थे। वह रिलायंस के संस्थापक निदेशकों में से थे। उन्हें मुकेश का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली थी। रसिकभाई ग्रुप के बढ़ते पॉलिएस्टर डिवीजन की देखरेख करते थे।
अब रसिकभाई के बेटे निखिल मेसवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी की तरह ही करियर का रास्ता अपनाया। कंपनी में निखिल का करियर एक प्रोजेक्ट ऑफिसर के रूप में शुरू हुआ था। वह मुख्य रूप से पेट्रोकेमिकल्स डिवीजन पर फोकस करते हैं। उन्होंने रिलायंस को पेट्रोकेमिकल इंडस्‍ट्री में प्रमुख ग्‍लोबल प्‍लेयर के तौर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। निखिल 1986 में रिलायंस का हिस्सा बने। 1 जुलाई, 1988 से कंपनी के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक बनने के साथ पूर्णकालिक निदेशक पद संभाला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2024
इनकम टैक्स नोटिस (IT Notice) से अच्छे-अच्छे की हवा निकल जाती है। अगर आप के पास अचानक एक दिन इनकम टैक्स का नोटिस आ जाए तो ये आपके लिए बड़ा…
 09 May 2024
नई दिल्ली: गवर्नमेंट सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा को बड़ी राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को करीब सात महीने बाद ‘बॉब वर्ल्ड’…
 09 May 2024
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने सिक लीव लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों…
 09 May 2024
नई दिल्ली: विदेश से पैसा भेजने के मामले में भारतीयों ने नया रेकॉर्ड बना दिया है। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी International Organisation for Migration ने कहा कि भारत को साल 2022…
 09 May 2024
नई दिल्ली: पैन (PAN) कार्ड का इस्तेमाल फाइनेंस से जुड़े कई कामों के लिए किया जाता है। मसलन बैंक अकाउंट खोलने और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में इसका यूज होता…
 09 May 2024
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) के कर्मचारियों को इम्पलॉयर से कई तरह की सहूलियतें मिलती हैं। इनमें एक सहूलियत इंटरेस्ट फ्री (Zero Interest Loan) या रियायती ब्याज…
 09 May 2024
नई दिल्ली: हाल के दिनों में सरकारी कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी देखने को मिली है। इससे लिस्टेड कंपनियों में शेयरों की वैल्यू के हिसाब से सरकार की हिस्सेदारी 31…
 09 May 2024
नई दिल्ली: सोने की कीमत में इस साल 11 फीसदी तेजी आई है और पिछले साल अक्टूबर से इसमें 25% तेजी आई है। इस तेजी की वजह पता चल गई है।…
 08 May 2024
नई दिल्ली: कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम शुरू हुआ था। अब ज्यादातर जगहों पर वर्क फ्रॉम होम खत्म हो चुका है। लोग वापस ऑफिस जाने लगे हैं। इससे किराया भी…
Advt.