कलेक्टर ने निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का किया निरीक्षण

Updated on 22-05-2025 12:23 PM

राजनांदगांव। जिले में निर्माण एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर में गौरी नगर एवं चिखली में लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। 

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सब इंजीनियर ने बताया कि बारिश के बाद एक माह में अंडरब्रिज का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कलेक्टर ने मोतीपुर में अंडरब्रिज के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण का भी अवलोकन किया और सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, सब इंजीनियर रेलवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
राजनांदगांव। जिले में निर्माण एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर में गौरी नगर एवं चिखली में लगभग 16…
 22 May 2025
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज दिग्विजय स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा राजनांदगांव का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय…
 22 May 2025
मोहला। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल लेनदेन की…
 22 May 2025
बलरामपुर। तेज हवाओं को दरकिनार करते हुए एक हेलिकाप्टर बलरामपुर के जनपद पंचायत शंकरगढ़, ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा पर उतरा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर…
 22 May 2025
बलरामपुर। राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां (ढोढरी कला) पहुंचे। जहां लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर…
 22 May 2025
दुर्ग । राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में 18 मई को सर्किट हाउस दुर्ग में बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संवर्धन को लेकर…
 22 May 2025
दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार ठगड़ा बांध पुलिस लाइन के पारा स्थित उड़िया बस्ती (स्लम क्षेत्र) में शुक्रवार शाम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी…
 22 May 2025
गरियाबंद। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटापारा में…
 22 May 2025
कोरबा। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआरा कल्याण बोर्ड  भरत मटियारा की अध्यक्षता में आज कोरबा जिले के मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक…
Advt.