फिरने लगे हैं कर्ज में डूबे अनिल अंबानी के दिन! तीन बैंकों का बकाया चुकाया, जानिए कहां से आया पैसा

Updated on 20-03-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज ने डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) के दिन अब फिरने लगे हैं। उनकी कंपनियां तेजी से अपना कर्ज चुकाने में लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने पिछले हफ्ते तीन बैंकों आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और डीबीएस बैंक के बकाये का निपटारा कर दिया। इसी तरह इसकी पेरेंट कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर भी जेसी फ्लावर्स एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के 2,100 करोड़ रुपये के बकाये को चुकाने की दिशा में काम कर रही है। एक कमर्शियल बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि रिलायंस पावर का लक्ष्य इस वित्त वर्ष के अंत तक कर्ज मुक्त कंपनी बनना है। इसकी बही-खातों पर एकमात्र कर्ज आईडीबीआई बैंक से लिया गया वर्किंग कैपिटल लोन होगा। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और डीबीएस बैंक का रिलायंस पावर पर कुल मिलाकर करीब 400 करोड़ रुपये का बकाया था और उन्होंने अपने प्रिंसिपल लोन का लगभग 30-35% वसूल कर लिया है।

7 जनवरी को एक्सचेंजों को जारी नोटिस के मुताबिक रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और जेसी फ्लावर्स एआरसी ने एक स्टैंडस्टिल एग्रीमेंट किया था। शुरू में यह एग्रीमेंट 20 मार्च, 2024 तक था। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसे हाल ही में 31 मार्च, 2024 तक बढ़ा दिया गया था। एग्रीमेंट के मुताबिक जेसी फ्लावर्स एआरसी 31 मार्च तक रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा। इससे कंपनी को फंड की व्यवस्था करने का समय मिलेगा। एक्सिस, आईसीआईसीआई, और डीबीएस बैंक ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। रिलायंस पावर ने भी लोन सेटलमेंट की डिटेल्स पर कोई टिप्पणी नहीं की।

कैसे चुकाया कर्ज

स्टॉक एक्सचेंज की दी गई सूचना के मुताबिक रिलायंस पावर ने 13 मार्च को वीएफएसआई होल्डिंग्स से 240 करोड़ रुपये की इक्विटी जुटाई। संभवत: इसी रकम से बैंकों के बकाये का भुगतान किया गया है। वीएफएसआई होल्डिंग्स ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट फर्म Varde Partners की एक सहायक कंपनी है। ओरिजिनल लेंडर यस बैंक ने अपना 48,000 करोड़ रुपये की संकटग्रस्त लोन जेसी फ्लावर्स एआरसी को ट्रांसफिर किया था। इसमें रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर को दिया गया लोन भी शामिल है। रिलायंस पावर ने एक्सचेंजेज को बताया कि 31 दिसंबर, 2023 तक कंपनी पर कुल 765 करोड़ रुपये का कर्ज था। अप्रैल 2023 में रिलायंस पावर ने दो लेंडर्स जेसी फ्लावर्स एआरसी और केनरा बैंक के लोन का निपटारा किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
नई दिल्‍ली: कई भारतीय अरबपति अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपने कारोबारी साम्राज्य को चलाते हैं। उन्होंने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने बच्चों को कंपनियों में लगाया है।…
 27 April 2024
नई दिल्‍ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 9,63,725 करोड़ रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन हैं। RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका…
 27 April 2024
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।…
 27 April 2024
नई दिल्ली: ग्रे और व्हाइट सीमेंट बनाने वाली कंपनी जेके सीमेंट (JK Cement) के शेयरों में अगले सप्ताह तेजी दिख सकती है। कंपनी ने इसी सप्ताह शुक्रवार को मध्य प्रदेश…
 27 April 2024
मुंबई: म्यूचुअल फंड के निवेशकों के लिए नए सिरे से KYC नियम अनिवार्य कर देने के बाद से उन्हें कई मोर्चों पर लगातार परेशानियों का शिकार होना पड़ रहा है।…
 27 April 2024
नई दिल्ली: रिटेल इंफ्लेशन कोविड के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गई है, लेकिन किचन के बजट पर सब्जियों की मार बनी हुई है। पिछले साल जुलाई में 37…
 27 April 2024
नई दिल्ली: आपको अभी-अभी नया मोबाइल कनेक्शन मिला है और अचानक बैंक रिकवरी एजेंट के कॉल आने शुरू हो जाते हैं। या हो सकता है कि आप अपने नए मोबाइल नंबर…
 27 April 2024
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Limited) अपना नॉन-फूड बिजनस बेचने की तैयारी में है। इसमें टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू का कारोबार शामिल…
 26 April 2024
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है। अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव बढ़ रहे हैं। चांदी…
Advt.