मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में मारी एंट्री तो मीम्स की बरसात, आरसीबी और पंजाब किंग्स खूब हो रही ट्रोल
Updated on
22-05-2025 01:43 PM
मुंबई: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 2025 सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बना चुकी थी। पंजाब और आरसीबी की टीम ने अभी तक खिताब नहीं जीता है। दूसरी तरफ मुंबई को पता है कि ट्रॉफी कैसे जितते हैं। टीम ने अभी तक 6 बार आईपीएल का फाइनल खेला है और 5 बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
प्लेऑफ में मुंबई का रिकॉर्ड दमदार
मुंबई इंडियंस का आईपीएल प्लेऑफ में रिकॉर्ड दमदार है। अभी तक टीम ने प्लेऑफ में कुल 20 मुकाबले खेले हैं। इसमें टीम को 13 जीत और 7 हार मिली है। सबसे बड़ी बात है कि टीम को पता है कि ट्रॉफी कैसे जीतते हैं। टीम में भारतीय टीम के दो कप्तान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं। टेस्ट की कप्तानी की रेस में शामिल जसप्रीत बुमराह भी हैं। हार्दिक पंड्या कप्तानी कर रहे हैं तो न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी मुंबई की टीम में हैं। सभी अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खूब मीम बन रहे
मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बन रहे। फैंस आरसीबी, पंजाब और गुजरात को ट्रोल कर रहे हैं। वो दिख रहे हैं कि कैसे मुंबई के प्लेऑफ में आने की वजह से तीनों टीमों में खौफ का माहौल है।
बुमराह के आने के बाद सिर्फ एक मैच हारी
जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनके बिना टीम को 5 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली थी। लेकिन बुमराह के आने के बाद मुंबई 8 मैचों में 7 जीत हासिल कर चुकी है। सिर्फ गुजरात टाइटंस के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में मुंबई आखिरी गेंद पर हार गई थी।
मुंबई: भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस (एमआई) की मालकिन नीता अंबानी ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को कोविड से बचाव के नियमों…
नई दिल्ली: ब्रॉक लेसनर पिछले दो सालों से WWE में नहीं दिखे हैं फिर भी लोग उनके बारे में बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा लगातार बनी रहती है। हाल ही…
मुंबई: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला।…
मुंबई: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेऑफ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन टीम 121 रनों पर ही…
नई दिल्ली: WWE के प्रशंसक तैयार हो जाइए! WWE Saturday Night's Main Event में कुछ बड़े धमाके होने वाले हैं। यह इवेंट 24 मई को फ्लोरिडा के टैम्पा में होगा। जॉन…
नई दिल्ली: गुंथर ने WWE में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ज्यादातर समय चैंपियनशिप अपने नाम की है। वह NXT UK चैंपियन, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने अपने हर…
मुंबई: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 2025 सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में…
अहमदाबाद: पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल के मैच में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी तो उसका इरादा जीत की लय को कायम रखते हुए शीर्ष दो में जगह पक्की करने का…
मुंबई: एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए चुनौती पेश कर रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पर आमने-सामने होंगी। मुंबई को इस मैच में जीत मिलती है…