बिलासपुर में बर्तन लेकर सड़क पर बैठीं महिलाएं-बच्चे:भीषण गर्मी में बिजली-पानी की समस्या

Updated on 21-05-2025 12:54 PM
बिलासपुर, बिलासपुर में भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जिससे लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। बिजली और पानी की समस्या से परेशान महिलाएं व बच्चे बर्तन लेकर सड़क पर बैठे रहे। महिलाएं छोटे बच्चों के साथ सड़क पर उतरीं और खाली बाल्टियां व बोतलें हाथ में लेकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन होगा।

दरअसल, शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बिना सूचना के घंटों बिजली बंद होने से जहां लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। वहीं, बिजली नहीं होने से पानी की भारी किल्लत हो रही है। गर्मी के मौसम में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं पंखे और कूलर बंद होने से लोग बेहाल हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। अशोक नगर इलाके में चार दिनों से लाइट बंद होने से घरों में बुजुर्ग और छोटे बच्चे गर्मी, उमस से परेशान हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की लापरवाही पर लोगों में रोष है।

खाली बाल्टी और बर्तन लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से उनके क्षेत्र में ठीक से न तो बिजली आ रही है और ना ही पानी की आपूर्ति हो रही है। गर्मी की तपिश और प्रशासन की उदासीनता से लोग परेशान हैं। हाथों में खाली बाल्टियां और बोतलें लेकर महिलाएं "पानी दो, बिजली दो’ के नारे लगाती हुई सड़क पर डटी रहीं और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगी।

शिकायत के बाद भी सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने निगम कार्यालय और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की। जोन कमिश्नर को भी इसकी सूचना दी गई है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। यह संकट केवल अटल आवास तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के अन्य इलाकों व कॉलोनी में भी लोग इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
राजनांदगांव। जिले में निर्माण एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर में गौरी नगर एवं चिखली में लगभग 16…
 22 May 2025
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज दिग्विजय स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा राजनांदगांव का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय…
 22 May 2025
मोहला। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल लेनदेन की…
 22 May 2025
बलरामपुर। तेज हवाओं को दरकिनार करते हुए एक हेलिकाप्टर बलरामपुर के जनपद पंचायत शंकरगढ़, ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा पर उतरा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर…
 22 May 2025
बलरामपुर। राज्य के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर पर सुदूरवर्ती पहाड़ी कोरवा ग्राम हरगवां (ढोढरी कला) पहुंचे। जहां लहंगू पहाड़ी कोरवा के घर…
 22 May 2025
दुर्ग । राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा के नेतृत्व में 18 मई को सर्किट हाउस दुर्ग में बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संवर्धन को लेकर…
 22 May 2025
दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार ठगड़ा बांध पुलिस लाइन के पारा स्थित उड़िया बस्ती (स्लम क्षेत्र) में शुक्रवार शाम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी…
 22 May 2025
गरियाबंद। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटापारा में…
 22 May 2025
कोरबा। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआरा कल्याण बोर्ड  भरत मटियारा की अध्यक्षता में आज कोरबा जिले के मछुआ सहकारी समितियों एवं समूहों की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक…
Advt.