अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में परसा के किसान सरगुजा साइट पर जैविक खेती के लिए आगे बढ़े

Updated on 18-05-2020 06:17 AM
अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में परसा के किसान सरगुजा साइट पर जैविक खेती के लिए आगे बढ़े
परसा। अदाणी फाउंडेशन के जैविक खेती केंद्रित जनजागरण से प्रभावित होकरए परसा ग्राम पंचायत ने गांव में 100 एकड़ की जमीन पर जैविक खेती करने का संकल्प लिया हैए जिससे 100 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत जीराफूल एवं दूबराज जैसी धान की स्वदेशी किस्मों की जैविक खेती करने की योजना बनायी जा रही है। जैविक खेती की इस योजना में धान की एक अन्य किस्म  गोरखनाथ की भी खेती की जायेगी। धान की जैविक खेती के साथ.साथ आवश्यक वर्मीकल्चर और ऑर्गेनिक माइक्रोन्यूट्रीएंट्स का उत्पादन भी किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मब्स. ;एमयूबीएसएसद्ध ने जैविक खाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्मीकम्पोस्ट के व्यावसायिक उत्पादन की जिम्मेदारी ली है। आज से 3 महिलाओं को नियमित रोजगार देते हुए वर्मीकम्पोस्ट का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया हैए जो अगले वर्ष से वर्मीकम्पोस्ट का उत्पायदन 400 टन प्रति वर्ष हो जायेगा। इस उत्पादन इकाई से किसानों को स्थानीय स्तर पर खाद की आपूर्ति हो सकेगी और इसमें 15 से 25 ग्रामीण युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा।
किसानों की बेहतरी के लिए परसा गांव में 8 किसान क्ल्ब सक्रिय हैं जिनके माध्यम से 100 किसान संगठित किये गये हैं और जल्द ही एक फॉर्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी का गठन किया जायेगा। इसके अलावाए परसा ग्राम पंचायत स्तर पर जैविक कीटनाशक का भी उत्पादन मब्स द्वारा किया जा रहा है। मब्स द्वारा किये गये उत्पादन की खरीदारी स्थानीय किसान और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड करेगी।  
परसा गांव में जैविक खेती करने के बारे मेंए परसा ग्राम पंचायत के संरपंच श्री झल्लूंराम ने बताया कि ष्ष्रासायनिक खाद आधारित खेती करने की जगह अब हमने पूरे परसा गांव में जैविक खेती करने का निर्णय लिया है। इस खेती को सफल बनाते हुए अब छत्तीसगढ़ में परसा गांव की पहचान एक जैविक कृषि ग्राम के रूप में बनानी है। इसी उद्देश्य के साथ हमें यह भी सुनिश्चिंत करना है कि परसा ग्राम के लोगों के भोजन की थाली में जो भी आटाए चावलए गेहूंए दाल या सब्जी रहेए उसका उत्पादन जैविक खेती से ही किया गया हो। किसानों को जैविक कृषि के लिए आवश्यक सहयोग अदाणी फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा हैए जिसमें खास तौर पर तकनीकी मार्गदर्शन कृषि विज्ञान केंद्रए अम्बिकापुर और शासकीय राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालयए अम्बिकापुर द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।ष्ष्
श्री झल्लूराम ने बताया कि ष्ष्अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांव में किसानों के साथ बैठक करके जैविक खेती के महत्व  और फायदों के बारे में बतायाए जो हमारे लिए उपयोगी साबित हुआ है। इस वर्ष परसा गांव के किसान धान की जैविक खेती से शुरुआत कर रहे हैं। धान के बीज अदाणी फांउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।ष्ष्  
सिंचाई व्यवस्था के बारे में बताते हुएए परसा ग्राम के उप सरपंच श्री शिव कुमार यादव ने कहा कि ष्ष्अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के द्वारा गांव में पर्याप्ती सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। गांव में दो तालाब बनाये जा रहे हैं जिनमें वर्षा जल एकत्र किया जायेगा और इसके अलावाए अन्य स्रोतों से भी पानी लाकर इन तालाबों को भरा जायेगाए जिससे खेती के लिए पानी की कमी नहीं होगी और इस तरह से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।ष्ष्  
अदाणी सीएसआर टीम
परसा कोयला परियोजना स्थल..

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2020
बिलासपुर । भारत सर कार द्वारा भारत  के नागरि कों  को सुलभ एवं स्वच्छ आर्थि क लेन-देन  करने हेतु भारत में प्रमुख राष्ट्रीय बैं कों में गिने जाने वाले भारतीय स्टेट बैं क रतनपुर में  कार्यरत बैं क  के  कैशियर द्वारा अपनाई जा रही …
 15 October 2020
बिलासपुर । मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना  के तहत शहरी क्षेत्र  के गरीबों  के सामान्य बीमारियों  के ईलाज  के लिए नगर निगम बिलासपुर सीमा  के 95 स्लम क्षेत्रों में से 48 स्लम क्षेत्र में प्रथम चरण में 04 मेडि कल मोबाईल यूनिट संचालित…
 27 July 2020
रायपुर,।बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट काल में अंचल में रहने वाले वनवासी परिवारों की आमदनी बढ़ा दी है। नए स्वरूप में पैकेजिंग और बस्तर ब्रांड नेम से इसकी लांचिंग…
 18 May 2020
सिप्ला ने कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में इंदौर और धार को दिया अपना सहयोग·         रोग को फैलने से रोकने के लिए सरकार एवं  स्थानीय प्रशासन द्वारा किए…
 18 May 2020
अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में परसा के किसान सरगुजा साइट पर जैविक खेती के लिए आगे बढ़ेपरसा। अदाणी फाउंडेशन के जैविक खेती केंद्रित जनजागरण से प्रभावित होकरए परसा ग्राम पंचायत…
Advt.