राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे:थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े

Updated on 29-04-2024 12:39 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस लीडरशिप के एमपी में दौरे बढ़ाए जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी थर्ड फेज में तीन बार मप्र आएंगे। 30 अप्रैल को राहुल गांधी भिंड के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे 6 को झाबुआ और 7 मई को बड़वानी के दौरे पर आएंगे।

2 मई को प्रियंका गांधी का मुरैना में रोड शो होना है। प्रियंका गांधी के रोड शो का समय बदला गया है। रोड शो पहले सुबह 11 बजे प्रस्तावित था। अब इसका समय दोपहर चार बजे किया जा रहा है। प्रियंका गांधी शाम 4 बजे रायपुर से मुरैना पहुंचेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के समर्थन में रोड शो करेंगी।

अब तक हुए दो चरणों में कांग्रेस लीडरशिप के दो ही दौरे हुए
मप्र में हुए पहले और दूसरे चरण के मतदान में अब तक कांग्रेस नेतृत्व के दो ही दौरे हुए हैं। 8 अप्रैल को राहुल गांधी की मंडला लोकसभा की केवलारी विधानसभा के धनौरा और शहडोल में जनसभाएं हुई। हेलीकॉप्टर का फ्यूल न भर पाने के कारण शहडोल में रात रुके। 21 अप्रैल को राहुल गांधी का सतना का दौरा प्रस्तावित था, उन्हें फूड पॉइजनिंग होने के चलते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना के दौरे पर आए और जनसभा को संबोधित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2024
मध्य प्रदेश में संचालित ऐसी कॉमन स्कीम्स जिनका एक ही कार्य के लिए संचालन किया जा रहा है, उन योजनाओं को मर्ज किया जाएगा। वित्त विभाग ने विभागों से कहा…
 16 May 2024
भोपाल में मेट्रो के 6.22 किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रायल रन हो चुका है, जबकि अगले कुछ महीनों में कमर्शियल रन भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद जब आप…
 16 May 2024
इस साल मानसून सामान्य तारीख से एक दिन पहले ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा। वैसे केरल में मानसून आने…
 16 May 2024
भोपाल। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के दौरान मप्र के दो नागरिकों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। रामगोपाल रावत पुत्र स्व० विश्वनाथ रावत, सागर की 10 मई को हार्ट अटैक…
 16 May 2024
भोपाल। 15 मई। पद्मश्री से अलंकृत लोकप्रिय कथाकार मालती जोशी का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थी। अंतिम समय में उनके दोनों पुत्र ऋषिकेश और…
 16 May 2024
 भोपाल। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हालात ऐसे हैं कि पहाड़ों में सड़कों पर 40-50 किलोमीटर लंबे जाम…
 16 May 2024
भोपाल। शहर के निजी स्कूल में आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में सौदेबाज एसआइ प्रकाश राजपूत की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। आला अधिकारियों ने उसके आपराधिक कृत्य…
 16 May 2024
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत गणेश मंदिर के सामने मेट्रो के पिलर क्रमांक 67 से पिलर क्रमांक 68 पर 25 मीटर स्पान में बाक्स सेंगमेंट चढ़ाने…
 16 May 2024
 भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने के बाद भारतीय नागरिकता पाने की राह देख रहे सिंधी हिंदू परिवारों की आस जल्द पूरी हो सकती है। भारत सरकार ने बुधवार को…
Advt.