7 मई को होने जा रहे मतदान में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ेगा, होगी बारिश मौसम रहेगा शीतल

Updated on 29-04-2024 04:08 PM
भोपाल। विगत दिवस 26 अप्रैल को हुए मतदान में वोटिंग का प्रतिशत कम होना चिंता का विषय है। पंचांगकार ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के अनुसार 26 तारीख को विवाह का आखिरी मुहूर्त होने के कारण मतदान में कमी आई है। आगामी मतदान की तारीख 7 मई को ग्रह स्थिति अनुकूल है। अनुकूल ग्रह स्थिति के कारण वोटिंग का प्रतिशत बढ़ेगा एवं कई जगह रिकार्ड भी अर्जित करेगा। उन्होंने बताया कि 1 मई को गुरु ग्रह  के राशि परिवर्तन से एवं 6 मई को गुरु के अस्त होने से मौसम में भारी परिवर्तन होगा। कई जगह वायुवेग के साथ ओलीवृष्टि संभव है। जिससे वातावरण में शीतलता रहेगी। गर्मी की कमी एवं विवाह आदि सीजन नहीं होने के कारण वोटिंग का प्रतिशत बढ़ेगा। गुरु ग्रह के शत्रु राशि वृष में जाने से सामाजिकता से संबंधित स्थितियां अनुकूल होंगी। शुक्र गुरु का राशि परिवर्तन वोट प्रतिशत को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देवगुरु बृहस्पति दैत्य गुरु शुक्राचार्य के घर एक मई को घुसपैठ करेंगे एवं वृष राशि में ही अस्त हो जाएंगे। इस खगोलीय स्थिति से प्रभाव से अन्य वर्गों का झुकाव वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाएगा।
                                                                                                    ज्योतिषीय विवेचना : ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2024
मध्य प्रदेश में संचालित ऐसी कॉमन स्कीम्स जिनका एक ही कार्य के लिए संचालन किया जा रहा है, उन योजनाओं को मर्ज किया जाएगा। वित्त विभाग ने विभागों से कहा…
 16 May 2024
भोपाल में मेट्रो के 6.22 किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ट्रायल रन हो चुका है, जबकि अगले कुछ महीनों में कमर्शियल रन भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद जब आप…
 16 May 2024
इस साल मानसून सामान्य तारीख से एक दिन पहले ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा। वैसे केरल में मानसून आने…
 16 May 2024
भोपाल। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के दौरान मप्र के दो नागरिकों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। रामगोपाल रावत पुत्र स्व० विश्वनाथ रावत, सागर की 10 मई को हार्ट अटैक…
 16 May 2024
भोपाल। 15 मई। पद्मश्री से अलंकृत लोकप्रिय कथाकार मालती जोशी का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थी। अंतिम समय में उनके दोनों पुत्र ऋषिकेश और…
 16 May 2024
 भोपाल। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हालात ऐसे हैं कि पहाड़ों में सड़कों पर 40-50 किलोमीटर लंबे जाम…
 16 May 2024
भोपाल। शहर के निजी स्कूल में आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में सौदेबाज एसआइ प्रकाश राजपूत की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। आला अधिकारियों ने उसके आपराधिक कृत्य…
 16 May 2024
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के अंतर्गत गणेश मंदिर के सामने मेट्रो के पिलर क्रमांक 67 से पिलर क्रमांक 68 पर 25 मीटर स्पान में बाक्स सेंगमेंट चढ़ाने…
 16 May 2024
 भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने के बाद भारतीय नागरिकता पाने की राह देख रहे सिंधी हिंदू परिवारों की आस जल्द पूरी हो सकती है। भारत सरकार ने बुधवार को…
Advt.