शब्दों के पीछे, छिपे कुछ शब्द

Updated on 26-11-2022 06:49 PM
अतुल मलिकराम (राजनीतिक विश्लेषक) 
 "पानी बचाएँ, प्रकृति को बढ़ावा दें और रक्तदान करें" उपरोक्त शब्द हमारे जीवन का अहम् हिस्सा हैं, क्योंकि इनके आवरण में ही हम बड़े हुए हैं। लेकिन, क्या हो अगर मैं कहूँ कि इन कथनों या शब्दों के पीछे कुछ दूसरे अर्थ भी छिपे हुए हैं, जिनसे कहीं न कहीं हम अनजान हैं? भले ही हम इन शब्दों से अच्छी तरह परिचित हैं, लेकिन फिर भी इनके पीछे की असली मंशा कई लोगों की समझ से बाहर है। 'पानी बचाओ' या 'सेव वॉटर' सबसे आम मुहावरा है, जो हम लगभग हर दिन सुनते हैं। इस मुहावरे के माध्यम से कहीं न कहीं नीले रंग को बचाने की बात कही जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीला रंग हमारे समाज के कमजोर तबके का भी प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों के लिए जीवन संघर्ष के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है, जिनके जीवन के आधे से ज्यादा दिन भूख से कराहते हुए बीत जाया करते हैं, जिनके पास ठण्ड, धूप और बारिश से बचने के लिए छत नहीं है, यहाँ तक कि किसी बीमारी के गर्त में जाने के दौरान डॉक्टर को दी जाने वाली फीस तक नहीं है। 'सेव वॉटर' या 'सेव द ब्लू' इन जरूरतमंदों की मदद करने का संकेत देता है। अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि उन्हें हमारी हमदर्दी की जरूरत है, दया की नहीं। पैसों या अन्य सांसारिक चीजों से उनकी जरूरतों की पूर्ति करने की नहीं, बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए उन्हें अच्छे अवसर देने की आवश्यकता है। ऐसे में हमारे समाज को इस तरह की पहल के लिए एक साथ आगे आने की जरूरत है, ताकि इस तबके को उसकी क्षमता तक पहुँचने में मदद मिल सके। हम प्रकृति को बढ़ावा देने या हरियाली बिखेरने के बारे में भी बात करते हैं। हरे रंग का मतलब जहाँ एक तरफ हमारे आस-पास का वातावरण है, वहीं दूसरी तरफ यह इस्लाम धर्म का भी प्रतीक है। यदि अतीत की एक झलक देखें, तो पाते हैं कि इस धर्म के कई शासकों, राजनेताओं, कलाकारों और कारीगरों आदि ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन, हाल के दिनों में उनका यह हुनर काफी हद तक थम-सा गया है। आज के समय को देखते हुए, उन्हें अपने गौरव को फिर से प्राप्त करने और खुद को साबित करने के लिए उचित शिक्षा सुविधाओं, अवसरों और प्लेटफॉर्म्स की आवश्यकता है।  पिछले दोनों कथनों की तरह ही 'रक्तदान' या 'डोनेट ब्लड' में भी एक छिपा हुआ खूबसूरत अर्थ है। जहाँ एक तरफ लाल रंग, रक्त को इंगित करता है, वहीं दूसरी तरफ यह हमारी हिंदू संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू धर्मग्रंथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि मानवता की सेवा करना भगवान की सेवा करने के बराबर है। श्रीमद् भगवद् गीता के अनुसार, प्रशंसा या पुरस्कार की उम्मीद के बिना दिया गया उपहार, देने वाले और प्राप्तकर्ता दोनों को लाभ पहुँचाता है। दान और विशेष तौर पर अन्न दान की प्रथा भारतीय समाज के सभी वर्गों में बहुत मायने रखती है। कुछ लोग जरूरतमंदों के लिए विशेष सामान तथा भोजन आदि का बंदोबस्त करते हैं, साथ ही किसी विशेष दिन की याद में धर्मार्थ को बरकरार रखते हुए दान करते हैं। दान की इस परिभाषा का ताना-बाना अब कुछ उधड़ता हुआ जान पड़ता है, जिसकी तुरपाई करना बहुत जरुरी है।  शब्दों की महत्ता को समझते हुए यदि इनके पीछे छिपे अर्थों को भी हम समझ सकें, तो न सिर्फ गरीब तबके को गरीबी की गर्त से उबारा जा सकता है, बल्कि अद्भुत कारीगरों और कलाकारों को फिर एक बार वही पहचान मिल सकती है, और साथ ही सनातन धर्म के अंतर्गत कहे जाने वाले कथन, "दान ही सबसे बड़ा धर्म है" को हमेशा के लिए जीवित रखा जा सकता है। जिस दिन आप इन बातों का मोल समझ लेंगे, उस दिन आप सही मायने में शब्दों के पीछे, छिपे शब्दों का अर्थ भी समझ सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2024
कृष्णमोहन झा/परम वैभव संपन्न राष्ट्र के निर्माण हेतु समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर यूं तो अनेक आरोप लगते रहे हैं परंतु संघ ने कभी भी आरोप प्रत्यारोप की राजनीति को…
 22 April 2024
कृष्णमोहन झा/देश के 25 से अधिक भाजपा विरोधी दलों ने गत वर्ष जो इंडिया गठबंधन बनाया था उसमें यूं तो शुरू से ही मतभेद उजागर होने लगे थे परन्तु उस…
 03 February 2024
कृष्णमोहन झा/केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रमण ने गत दिवस संसद में जो अंतरिम आम बजट प्रस्तुत किया है उसमें उन्होंने कोई ऐसी लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जिनसे लोग यह…
 29 December 2023
कृष्णमोहन झालगभग दो माह पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित परंपरागत विजयादशमी समारोह में अपने वार्षिक उद्बोधन में जब यह…
 26 December 2023
कृष्णमोहन झा/कुछ माह पूर्व जब केंद्र सरकार ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों की यह मांग स्वीकार कर ली थी कि राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष…
 14 December 2023
अपनी जाति से प्रेम करना जातिवाद नही है बल्कि दूसरी जाति से नफरत करना जातिवाद है। सत्य दर्पण होता है और कड़वा होता है। सत्य बहुत लोगो को पसंद नही…
 08 November 2023
दुनिया बनाने के बाद ईश्वर ने सोचा होगा इस दुनिया को और सुन्दर होना चाहिये, और उन्होंने सत्य की रचना की। सत्य याने मानव और मानव के दो रूप स्त्री…
 28 October 2023
वैश्विक परिद्रश्य में मानव की दो ही प्रजाति अधिक उल्लेखनीय रही है आर्य और अनार्य। अनेक विद्वानों ने भी अपनी परिभाषा देने में कोई कसर नही छोड़ी है। इनसाइक्लोपीडिया ऑफ़…
 26 November 2022
- अतुल मलिकराम (राजनीतिक विश्लेषक)खुशियाँ बिखेरने के लिए अपनी खुशियाँ कैसे खुशी-खुशी कुर्बान कर देते हैं पापा"प्रकृति की उत्कृष्ट कृति पिता का दिल है" 'पिता' एक ऐसा शब्द है, जो हमेशा…
Advt.