कांग्रेस सिर्फ बातें करती रही, मोदी सरकार ने दिया बाबासाहब को सम्मान : रामदास आठवले

Updated on 13-04-2024 12:04 PM
भोपाल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को वास्तव में सम्मान दिया है। आठवले ने शुक्रवार को यह बात भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी। इस बार लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी और देश में अबकी बार, 400 पार का नारा साकार होगा।

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस व इंडी गठबंधन खतरे में

केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आइएनडीआइ गठबंधन के पास कोई दूसरा विषय नहीं है, इसलिए वो बोलते हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक तरीके से देश को चला रहे हैं। लोकतंत्र नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी और आइएनडीआइए गठबंधन खतरे में है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के लोग मोदी के बारे में उल्टी-सीधी बातें बोलते हैं, गालियां देते रहते हैं, लेकिन ये मोदी को जितनी गालियां देंगे, उनके वोट उतने ही बढ़ते हैं। आठवले ने कहा कि 2019 में कांग्रेस ने राफेल विमान खरीदी के नाम पर बखेड़ा किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि राफेल खरीदी में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। इसके बाद राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी थी।

ईडी, सीबीआइ का दुरुपयोग नहीं

आठवले ने कहा कि कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन के लोग ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाती हैं, जो गलत है। ईडी हो या सीबीआई ये सभी संवैधानिक संस्थाएं हैं और ये नियम-कानून के हिसाब से चलती हैं, भारतीय जनता पार्टी के हिसाब नहीं। उन्होंने कहा कि चाहे हेमंत सोरेन हों या अरविंद केजरीवाल हों, इनके खिलाफ सरकारी एजेंसियों के पास पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी नेताओं को यह लगता है कि वो गलत नहीं हैं, तो वे कोर्ट जाएं, कोर्ट उनकी बात सुनेगा। इन नेताओं को न्यायपालिका पर विश्वास है या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2024
भोपाल। विगत दिवस 26 अप्रैल को हुए मतदान में वोटिंग का प्रतिशत कम होना चिंता का विषय है। पंचांगकार ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के अनुसार 26 तारीख को विवाह का…
 29 April 2024
प्रदेश में चौथे चरण के लिए भरे गए नामांकन फॉर्म की वापसी आज होगी। नाम वापसी के बाद अंतिम चरण के प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके पहले नामांकन…
 29 April 2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस लीडरशिप के एमपी में दौरे बढ़ाए जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी थर्ड फेज में तीन बार मप्र आएंगे।…
 29 April 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की शाम भोपाल के कोलार में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के…
 29 April 2024
सुरैया ने चुनाव को लेकर अपनी ख़्वाहिश बताते हुए कहा कि किन्नर समाज के अंदर महापौर और विधायक भी रह चुके हैं। मैं भी चुनाव लड़ चुकी हूं, और आगे…
 29 April 2024
कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा और मेले के दौरान लगने वाले जाम का समाधान सरकार को 100 करोड़ रुपए का पड़ने वाला है। भोपाल-देवास हाईवे को 6-लेन…
 29 April 2024
भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में जोर आवाज में डीजे बजाने की शिकायत सी-विजिल एप पर की गई थी। इसकी सूचना मध्य विधानसभा के कंट्रोल रुम में पहुंची थी। जिसके बाद जहांगीराबाद…
 29 April 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह इन दिनों दोहरी चिंता में हैं। मतदान के लिए कुछ दिन बचे हैं और वह केंद्रीय…
 29 April 2024
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लांचिंग चिग (आरओबी) का कार्य किया जाना है, आमजन की सुरक्षा को देखते हुए उक्त कार्य के दौरान हबीबगंज नाका…
Advt.