उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट पर ब्रह्माजी का मंदिर होने के मिले प्रमाण

Updated on 20-09-2024 11:18 AM

उज्जैन। राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्माजी का मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि देश में ब्रह्माजी का यही एक मात्र मंदिर है। हालांकि उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर भी ब्रह्माजी का मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं।


पुरातत्व के जानकारों का मानना है कि शिप्रा के तट पर ब्रह्माजी का विशाल मंदिर रहा होगा। आक्रांताओं ने आक्रमण कर मंदिर को क्षतिग्रस्त किया होगा। कालांतर में घाट के क्षेत्र के जीर्णोद्धार के समय मंदिर के भग्नावशेष तथा ब्रह्माजी की मूर्ति को यहां स्थापित किया गया होगा।


यहां का मूर्ति शिल्प बेजोड़ है


विक्रम विश्व विद्यालय के पुराविद डॉ. रमण सोलंकी ने बताया उज्जैन में अनादिकाल से मंदिरों की शृंखला रही है। यहां का मूर्ति शिल्प भी देश दुनिया में बेजोड़ रहा है। परमारकाल में भी राजाभोज ने अनेक मंदिर बनवाए तथा मूर्तियों का निर्माण कराया।


इसी समृद्ध शिल्प व मूर्ति कला के प्रमाण रामघाट स्थित सीढ़ियों पर भगवान ब्रह्मा तथा अग्निदेवता की मूर्तियों के रूप में मिलते हैं। यह दोनों मूर्तियां परमार काल की होकर एक हजार साल पुरानी है। चतुर्मुख ब्रह्मा की यह मूर्ति उच्चकोटी की है।


इसमें तीन मुख सामने की ओर है, चौथा मुख दीवार में दबा हुआ है। ब्रह्माजी के हाथ में हवन में आहुति देने के लिए श्रुवा है। इस स्थान पर निश्चित ब्रह्माजी का भव्य मंदिर रहा होगा।


उत्कीर्ण शैली में स्थापित की ब्रह्माजी की मूर्ति


तीर्थपुरोहित ज्योतिर्विद पं.अमर डब्बावाला ने बताया रामघाट की सीढ़ी पर ब्रह्मा जी की मूर्ति उत्कीर्ण शैली की स्थापित की हुई है। परमार काल से जुड़े संस्कृति के नमूना इस मूर्ति में दिखाई देता है। यहां पर पूर्व में कोई मंदिर रहा था, जिसे तोड़ा गया बाद में हिन्दू शासकों ने इसे स्थापित किया फिर प्राकृतिक आपदा के कारण यह मूर्ति प्रभावित हुई। यहां वर्तमान में सीढ़ी बनाई गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के छोटा चंबल में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार रात की है। स्वजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे,…
 20 September 2024
भोपाल , शहर के जेके रोड पर स्थित एसके रेस्टोरेंट एंड ढाबा में गंदगी के बीच भोजन बनाया जा रहा था, तो वहीं सड़ी प्याज में कीड़े पड़ गए थे, जो…
 20 September 2024
 भोपाल। महिला सशक्तीकरण की ओर अग्रसर मध्य प्रदेश में महिलाएं अब सड़कों पर टोल टैक्स भी वसूल रही हैं। सालाना दो करोड़ से कम राजस्व देने वाले टोल पर टैक्स वसूली…
 20 September 2024
भोपाल। पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद पर बेटे ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की नसीहत देकर चली गई।…
 20 September 2024
ग्वालियर । 15 दिन बाद ग्वालियर के नए नवेले श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच होना है। इसमें नाले का पानी भरने की खबर नईदुनिया…
 20 September 2024
उज्जैन। राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्माजी का मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि देश में ब्रह्माजी का यही एक मात्र मंदिर है। हालांकि उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर भी…
 20 September 2024
उज्जैन । देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा रंगरोगन व पेड़ों की छटाई का काम…
 20 September 2024
ग्वालियर।  मथुरा के नजदीक वृंदावन रोड-अझई स्टेशनों के बीच बुधवार की रात को कोयले से लदी मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण गुरुवार को भी दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग…
 20 September 2024
पन्नाः जिले में तिरंगे से छेड़छाड़ कर उसके अपमान का मामला सामने आया है। यहां यह तिरंगा मस्जिद में लगा हुआ है। जहां इस तिरंगे के अपमान पर बजरंग दल ने…
Advt.