मध्य प्रदेश एक मात्र राज्य जहां स्व-सहायता समूह की महिलाएं वसूलती हैं टोल टैक्स

Updated on 20-09-2024 11:23 AM
 भोपाल। महिला सशक्तीकरण की ओर अग्रसर मध्य प्रदेश में महिलाएं अब सड़कों पर टोल टैक्स भी वसूल रही हैं। सालाना दो करोड़ से कम राजस्व देने वाले टोल पर टैक्स वसूली का जिम्मा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया है। राज्य सरकार का दावा है कि देश में ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश में एकमात्र राज्य है।

स्वसहायता समूह की महिलाओं की उपलब्धि को देखते हुए सरकार चार और मार्गों पर टोल वसूली की जिम्मेदारी उन्हें सौंपने जा रही है। समूह की महिलाओं को टोल से प्राप्त राजस्व की 30 प्रतिशत राशि कमीशन के रूप दी जाती है, वहीं 70 प्रतिशत राजस्व राजमार्ग निधि में जमा किया जाता है, जिससे सड़कों का उन्नयन और रख-रखाव किया जा सके।


एक साल से तीन सड़कों पर चल रहा पायलट प्रोजेक्ट


इससे स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध और संपन्न हो रही हैं। एक साल से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन सड़क मार्ग मलहेरा -चांदला, शाजापुर- दोपाड़ा- नलखेड़ा और उज्जैन-मक्सी सड़क पर टोल वसूली स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं।


लड़ाई-झगड़े हुए बंद


इन टोल नाकों पर केवल महिला स्टाफ तैनात है। इनकी सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसमें एक खास बात और सामने आई कि टोल पर महिलाओं की तैनाती के कारण लड़ाई-झगड़े बंद हो गए हैं।


जिला प्रशासन के अनुमोदन से समूह की महिलाओं को दिया जाता है काम


जिन मार्गों पर वार्षिक अनुमानित संग्रह (एपीसी) दो करोड़ से कम होता है वहां उपभोक्ता शुल्क संग्रहण (टोल टैक्स वसूली) का काम स्वसहायता समूह की महिलाओं जिला प्रशासन के अनुमोदन पर दिया जाता है। निगम द्वारा टोल प्लाजा की भौतिक अधोसंरचना जैसे केनोपी, फास्टैग सुविधा, शौचालय बनाकर दिया जाता है। शिवराज सरकार में पिछले वर्ष यह प्रयोग किया गया था। अब चार अन्य मार्गों पर मोहन सरकार स्वसहायता समूह की महिलाओं को टोल टैक्स वसूली का काम देगी।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के छोटा चंबल में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार रात की है। स्वजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे,…
 20 September 2024
भोपाल , शहर के जेके रोड पर स्थित एसके रेस्टोरेंट एंड ढाबा में गंदगी के बीच भोजन बनाया जा रहा था, तो वहीं सड़ी प्याज में कीड़े पड़ गए थे, जो…
 20 September 2024
 भोपाल। महिला सशक्तीकरण की ओर अग्रसर मध्य प्रदेश में महिलाएं अब सड़कों पर टोल टैक्स भी वसूल रही हैं। सालाना दो करोड़ से कम राजस्व देने वाले टोल पर टैक्स वसूली…
 20 September 2024
भोपाल। पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद पर बेटे ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की नसीहत देकर चली गई।…
 20 September 2024
ग्वालियर । 15 दिन बाद ग्वालियर के नए नवेले श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच होना है। इसमें नाले का पानी भरने की खबर नईदुनिया…
 20 September 2024
उज्जैन। राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्माजी का मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि देश में ब्रह्माजी का यही एक मात्र मंदिर है। हालांकि उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर भी…
 20 September 2024
उज्जैन । देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा रंगरोगन व पेड़ों की छटाई का काम…
 20 September 2024
ग्वालियर।  मथुरा के नजदीक वृंदावन रोड-अझई स्टेशनों के बीच बुधवार की रात को कोयले से लदी मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण गुरुवार को भी दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग…
 20 September 2024
पन्नाः जिले में तिरंगे से छेड़छाड़ कर उसके अपमान का मामला सामने आया है। यहां यह तिरंगा मस्जिद में लगा हुआ है। जहां इस तिरंगे के अपमान पर बजरंग दल ने…
Advt.