मप्र में पहली बार चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए परीक्षा के जरिए डीन का चयन, सूची जारी

Updated on 16-04-2024 12:13 PM
भोपाल। प्रदेश में पहली बार परीक्षा लेकर स्थाई अधिष्ठाता (डीन) की नियुक्ति की गई, इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 18 मेडिकल कालेजों के लिए डीन की चयन सूची जारी की है। यह डीन अब सरकारी मेडिकल कालेजों में नियुक्त होंगे। अब शासन स्तर पर इन्हें कालेज आवंटित किया जाएगा। साथ ही 24 नामों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की है।
यहां पर यह बता दें कि 18 सीटों में तीन अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति व 12 अनारक्षित थीं। भोपाल के गांधी मेडिकल कालेज से डीन पद के लिए सात चिकित्सकों ने आवेदन किया था। इनमें डा. सुमित टंडन, डा. अरुण भटनागर, डा. राजीव गुप्ता, डा. आरपी कौशल, डा. दीपक मरावी, डा. वंदना शर्मा, डा. अरुण निगम शामिल थे। इसमें से सिर्फ डा. दीपक मरावी का ही चयन हुआ है। हालांकि वह हमीदिया अस्ताल में दो बार अधीक्षक रहे लेकिन विवादों में रहने के कारण उन्हें हटाया गया था। वहीं डा. सुनीत टंडन, डा. आरपी कौशल और डॉ.वंदना शर्मा को प्रतीक्षा सूची में हैं।

इनका हुआ चयन

अनारक्षित श्रेणी - डा. संजय दीक्षित, डा. प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, डा. देवेन्द्र कुमार शाक्य, डा. कविता एन सिंह, डा. अनीता मूथा, डा. परवेज अहमद सिद्दिकी, डा. गीता गुईन, डा. नवनीत सक्सेना, डा. शशि गांधी, डा. मनीष निगम, डा. सुनील अग्रवाल और डा. अक्षय कुमार निगम।
अनुसूचित जाति श्रेणी- डा. गिरीश भागेश्वर रामटेके, डा. अरविंद घनघोरिया, डा. राजधर दत्त।
अनुसूचित जनजाति श्रेणी: डा. संजय कुमार दादू, डा. राजेश गौर और डा. दीपक सिंह मरावी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के छोटा चंबल में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार रात की है। स्वजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे,…
 20 September 2024
भोपाल , शहर के जेके रोड पर स्थित एसके रेस्टोरेंट एंड ढाबा में गंदगी के बीच भोजन बनाया जा रहा था, तो वहीं सड़ी प्याज में कीड़े पड़ गए थे, जो…
 20 September 2024
 भोपाल। महिला सशक्तीकरण की ओर अग्रसर मध्य प्रदेश में महिलाएं अब सड़कों पर टोल टैक्स भी वसूल रही हैं। सालाना दो करोड़ से कम राजस्व देने वाले टोल पर टैक्स वसूली…
 20 September 2024
भोपाल। पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद पर बेटे ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की नसीहत देकर चली गई।…
 20 September 2024
ग्वालियर । 15 दिन बाद ग्वालियर के नए नवेले श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय मैच होना है। इसमें नाले का पानी भरने की खबर नईदुनिया…
 20 September 2024
उज्जैन। राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्माजी का मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि देश में ब्रह्माजी का यही एक मात्र मंदिर है। हालांकि उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पर भी…
 20 September 2024
उज्जैन । देश के 52 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा रंगरोगन व पेड़ों की छटाई का काम…
 20 September 2024
ग्वालियर।  मथुरा के नजदीक वृंदावन रोड-अझई स्टेशनों के बीच बुधवार की रात को कोयले से लदी मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण गुरुवार को भी दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग…
 20 September 2024
पन्नाः जिले में तिरंगे से छेड़छाड़ कर उसके अपमान का मामला सामने आया है। यहां यह तिरंगा मस्जिद में लगा हुआ है। जहां इस तिरंगे के अपमान पर बजरंग दल ने…
Advt.