घरेलू कलह से परेशान था पति, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

Updated on 15-04-2024 11:53 AM

भोपाल। कमला नगर की नया बसेरा मल्टी में रहने वाले 37 वर्षीय रवि परमार ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। वह घरेलू कलह से परेशान था। करीब तीन दिनों से उसका घर में शराब पीने की आदत के कारण पत्नी से विवाद हो रहा था। एक बार फिर विवाद होने पर उसने यह कदम उठा लिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कमला नगर टीआइ निरूपा पांडे ने बताया कि रवि परमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नया बसेरा मल्टी में रहता था और मजदूरी किया करता था। वह शराब पीने का आदी थी, रोजाना शराब पीकर घर पहुंचता था।

इसके कारण उसका अपनी पत्नी से विवाद होता था। करीब तीन दिनों से रोजाना उसका अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था। रविवार को एक बार फिर विवाद होने ने पर रवि परमार ने चौथी मंजिल कूदकर जान दे दी।

जब लोगों ने उसे जमीन पर लहूलुहान हालत में देखा तो उसके स्वजनों को जानकारी दी। बाद में पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया। उसके स्वजनों के बयान में नशे का आदी और पति - पत्नी के विवाद के बाद कूदने की बात सामने आइ है। उसके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2024
भोपाल। विगत दिवस 26 अप्रैल को हुए मतदान में वोटिंग का प्रतिशत कम होना चिंता का विषय है। पंचांगकार ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के अनुसार 26 तारीख को विवाह का…
 29 April 2024
प्रदेश में चौथे चरण के लिए भरे गए नामांकन फॉर्म की वापसी आज होगी। नाम वापसी के बाद अंतिम चरण के प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी। इसके पहले नामांकन…
 29 April 2024
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कांग्रेस लीडरशिप के एमपी में दौरे बढ़ाए जा रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी थर्ड फेज में तीन बार मप्र आएंगे।…
 29 April 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की शाम भोपाल के कोलार में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के…
 29 April 2024
सुरैया ने चुनाव को लेकर अपनी ख़्वाहिश बताते हुए कहा कि किन्नर समाज के अंदर महापौर और विधायक भी रह चुके हैं। मैं भी चुनाव लड़ चुकी हूं, और आगे…
 29 April 2024
कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा और मेले के दौरान लगने वाले जाम का समाधान सरकार को 100 करोड़ रुपए का पड़ने वाला है। भोपाल-देवास हाईवे को 6-लेन…
 29 April 2024
भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में जोर आवाज में डीजे बजाने की शिकायत सी-विजिल एप पर की गई थी। इसकी सूचना मध्य विधानसभा के कंट्रोल रुम में पहुंची थी। जिसके बाद जहांगीराबाद…
 29 April 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह इन दिनों दोहरी चिंता में हैं। मतदान के लिए कुछ दिन बचे हैं और वह केंद्रीय…
 29 April 2024
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लांचिंग चिग (आरओबी) का कार्य किया जाना है, आमजन की सुरक्षा को देखते हुए उक्त कार्य के दौरान हबीबगंज नाका…
Advt.