भोपाल। राजधानी में स्थित भोज ओपन यूनिवर्सिटी में सोमवार रात करीब आठ बजे तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला है। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया के अलग - अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है, जिसमें वह यूनिवर्सिटी का गेट उछलकर पार करता नजर रहा है। सूचना मिलने पर रात में ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए। तेंदुए की हलचल से विश्वविद्यालय परिसर में बने आवासीय परिसर के लोगों के अलावा आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। वन विभाग के अमले ने परिसर के भीतर बने आवासीय क्वाटर में रहने वाले लोगों को घरों में ही रहने को कहा है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हिंसक जानवर के परिसर में घूमनेल की जानकारी मिली थी। जिस पर टीम मौके पर पहुंची। जानवर तेंदुआ बताया जा रहा है। उसके घूमते हुए वीडियो भी टीम ने बनाए हैं। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। पिंजरे भी लगाए हैं। टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।