प्रियंका चोपड़ा के फैंस का फूटा गुस्सा, चील जैसी नजरों ने पकड़ ली ये गलती, बोले- ये रेसिस्ट है, बेइज्जती है!

Updated on 21-05-2025 01:55 PM
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को इटली के सिसिली में एक हाई-प्रोफाइल बुलगारी इवेंट में हिस्सा लिया। फैशन से भरी रात में कई इंटरनेशनल हस्तियां भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपनी ग्लैमरस जर्नी की झलक दिखाई, जिसमें शानदार आउटफिट, खूबसूरत व्यू और लजीज इतालवी खाना शामिल था। हालांकि, इस चकाचौंध के बीच फैंस की पैनी नजर ने कुछ नोटिस कर लिया, जो तुरंत ही ऑनलाइन मुद्दा बन गया।

Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें सिट-डाउन डिनर के दौरान का क्लोज-अप शॉट देखने को मिला। इसमें उनके प्लेस कार्ड पर एक गलत स्पेलिंग लिखी हुई थी। सही स्पेलिंग की जगह, 'परियंका चोपड़ा जोनास' (Pryianka Chopra Jonas) लिखा हुआ था।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

इस पर सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार और हैरानी भरे रिएक्शन दिए हैं। कुछ इस गलती से नाराज हैं और इसे 'नस्लवादी' और 'आक्रामक' बता रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'प्रियंका की स्पेलिंग? किसी ने नोटिस किया?' एक और फैन ने लिखा, 'सब क्लासी है, लेकिन प्रियंका की स्पेलिंग गलत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हो प्रियंका... लेकिन मैंने देखा कि उन्होंने टेबल पर आपका नाम गलत लिखा है।'

प्रियंका की अपकमिंग मूवीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास 'हेड्स ऑफ स्टेट', 'द ब्लफ' और एसएस राजामौली की महेश बाबू के साथ अगली फिल्म जैसे कई प्रोजेक्ट हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो वह 'कृष 4' में भी नजर आएंगी, जिसे ऋतिक रोशन डायरेक्ट करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 May 2025
टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कभी कम नहीं होती। इसके हर सीजन को लगभग सलमान खान ही होस्ट करते हैं। इसमें आने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स…
 22 May 2025
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी एक्शन-थ्रिलर 'वॉर 2' का टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया। इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने हैं तो कियारा आडवाणी लीड…
 22 May 2025
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी जबरदस्त फिल्में बनाई हैं। अब वो पैन-इंडिया स्टार प्रभास के साथ 'स्पिरिट' की तैयारी में जुटे हुए हैं। पहले कहा…
 22 May 2025
जाने-माने फिल्ममेकर मणिरत्नम नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका नाम 'ठग लाइफ' है। इसमें कमल हासन, सिलंबरासन टीआर और तृषा कृष्णन सहित कई सितारे हैं। इसका नया गाना 'शुगर…
 22 May 2025
टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। उन्हें हाल ही में लीवर में ट्यूमर का पता चला है। उन्हें तेज बुखार होने के बाद…
 22 May 2025
राणा नायडू लौट आया है। पहली नजर में जहां वह शांत दिख रहा है, बीवी नैना के साथ सुकून के पल बिता रहा है। लेकिन अगले ही पल वह आंधी…
 22 May 2025
टॉम क्रूज की 'मिशन: इम्‍पॉस‍िबल - द फाइनल रेकनिंग' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार शुरुआत तो की थी। लेकिन वीकेंड बीतते ही वीकडेज में इसकी कमाई लगातार गिरती जा…
 22 May 2025
बॉलीवुड के 'अन्‍ना' सुनील शेट्टी लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। एक तरफ जहां उन्‍हें 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के बाहर निकलने की खबर से गहरा झटका लगा है, वहीं…
 22 May 2025
टीवी की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर आई है। एक तरफ चर्चा है कि सलमान खान 'बिग बॉस 19' की तैयारी में जुट गए हैं। वह अगले महीने जून…
Advt.